आखिर क्यों पौधों की मिट्टी में जम जाती है काई, जानिए कारण

पौधों की मिट्टी में जम जाती है काई तो इसे साफ करने में अब नहीं होगी दिक्कत, चलिए जानते हैं कुछ आसान हैक्स। 

moss accumulate in plant soil

अक्सर देखा जाता है कि गमलों या बगीचे की मिट्टी में हरी-भरी काई जम जाती है। यह न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि पौधों की सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों पौधों की मिट्टी में काई जम जाती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ हैक्स बताने वाले हैं।

पौधों की मिट्टी में क्यों जमती है काई

  • अधिक पानी देने या बारिश के मौसम में मिट्टी में नमी का स्तर बढ़ जाने से काई जम जाती है।
  • छायादार जगहों पर या कम धूप मिलने वाली जगहों पर काई का विकास तेजी से होता है।
  • मिट्टी में पौधों के सड़े हुए पत्ते या अन्य अवशेष भी काई के विकास को बढ़ावा देते हैं।
  • ठंडे और नम मौसम में काई जम जाती है।

काई जमने से होने वाले नुकसान

How to turn hard soil into soft soil

  • काई पौधों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में बाधा डालती है जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं।
  • काई पौधों द्वारा पोषक तत्वों को सोख लेती है जिससे पौधों की वृद्धि रुक जाती है।
  • काई के कारण पौधों में रोग और कीड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है।

इन घरेलू उपाय से पाए काई से छुटकारा

  • सिरके को पानी में मिलाकर मिट्टी पर स्प्रे करें।
  • बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर काई वाले हिस्से पर लगाएं।
  • लहसुन को पानी में उबालकर इस घोल को मिट्टी पर स्प्रे करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP