हमारे देश में कई बड़े नेता है, आपने किसी ना किसी नेता को सामने से जरूर देखा होगा। आएं दिन नेता टीवी पर भाषण देते या फिर गली- मोहल्ले में प्रचार करते नजर आ जाते हैं। अगर आने नोटिस किया होगा तो आपको पता होगा कि नेता हमेशा सफेद कपड़े पहनते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर नेता सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं।
राजनीति के दंगल में उतरने से पहले या फिर उतरने के बाद महिला हो या पुरुष सभी सफेद कपड़े पहनते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इसकी शुरुआत कब हुई थी। साथ ही यह परंपरा कब से चलती आ रही हैं।
सफेद रंग का मतलब
बता दें कि दुनिया भर के राजनेता काले कोट पहनते हैं तो वहीं भारतीय नेता ज्यादातर ब्राइट अटायर में ही नजर आते हैं। हर रंग का अलग मतलब होता है। सफेद रंग का भी अलग महत्व होता है। सफेद रंग का मतलब शांति, शुद्धता और विद्या होता है। सफेद रंग का मतलब शांति का प्रतीक होता है। यह भी एक कारण है कि लोग सफेद कपड़े पहनते हैं।
इसे भी पढ़ें :क्या आपका पसंदीदा रंग सफेद है? जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज
पॉलिटिशियन क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े
भारत की आजादी के लड़ाई के समय बापू ने स्वदेशी का नारा दिया था। इस दौरान विदेशी वस्त्रों को इकट्ठा करके उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। महात्मा गांधी ने ही मेक इन इंडिया सोच को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था। ऐसे में महात्मा गांधी ने ही देशवासियों को चरखे से बने खादी के कपड़े को पहनने के लिए प्रेरित भी किया। ये कपड़े देश के लोगों की और से बनाई जाती हैं। खादी से तैयार होने वाले कपड़े ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। इस दौरान क्रांतिकारियों में भाग लेने वाले लोगों ने सफेद कपड़ा पहना और धीरे- धीरे सफेद रंग नेताओं की पहचान बन गई। उस समय के बाद से नेताओं को सफेद कपड़ों में ही देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें :घर की दीवारों के लिए सफेद रंग क्यों है फायदेमंद? जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों