वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। बजट वीक चल रहा है और ऐसे में आम आदमी को हमेशा की तरह बजट से काफी उम्मीदें हैं और इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश को उम्मीद भरी आंखों से 1 फरवरी का इंतजार है। वित्त मंत्री का भाषण 1 फरवरी को 11 बजे से लोकसभा में शुरू होगा। बता दें कि भारत में पहली बार बजट अंग्रेजों के शासन काल में ही पेश किया गया था और आजादी मिलने के बाद, पहला बजट, साल 1947 में आरके शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पहले बजट सिर्फ अंग्रेजी में पेश किया जाता था लेकिन बाद में इसे अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में सामने रखा जाने लगा। पिछले कई सालों से बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जा रहा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों है? आखिर क्यों बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाता है, चलिए आपको यह दिलचस्प जानकारी देते हैं।
साल 2017 से बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है। इससे पहले साल 2016 तक, फरवरी महीने के आखिरी वर्किंग डे पर बजट सामने आता था। लेकिन, साल 2017 में इस तारीख में बदलाव कर दिया गया। उस समय के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने की शुरुआत की थी और तबसे यह परंपरा चली आ रही है। दरअसल, इस तारीख को बदलने के पीछे एक खास वजह थी। ऐसा करने से सरकार को नए बजट से जुड़ी नीतियों को लागू करने का समय मिल पाता है। दरअसल, जब बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश किया जाता था, तो इसे अप्लाई करने से जुड़े प्रोसेस में डिले होता था क्योंकि बजट पेश होने के बाद, पहले संसद और फिर राष्ट्रपति से मंजूरी ली जाती है और फिर बजट लागू होता है। इसलिए, साल 2017 से अभी तक बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जा रहा है ताकि नए वित्त वर्ष यानी अप्रैल की शुरुआत तक इसे सही तरह से लागू किया जा सके।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: क्या होगा अगर पेश होने से पहले ही लीक हो जाए बजट? इतिहास में 2 बार घट चुकी है ये घटना
बजट पहले शाम को 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन, साल 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय, तब वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पहली बार 11 बजे पेश किया और उसके बाद से यही प्रथा चली आ रही है।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: सबसे पहले किस देश ने पेश किया था बजट? जानें इतिहास और तैयारी की कहानी
आपको बजट 2025 से क्या उम्मीदें हैं, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।