सर्दियों में क्यों कम नजर आते हैं कीड़े? जानिए इसके पीछे का साइंस

कड़ाके की ठंड में जहां एक तरफ इंसान और जानवर परेशान हैं। वहीं, इस मौसम में कीड़े भी काफी कम नजर आते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आखिर सर्दियों में कीड़े कहां चले जाते हैं और ये दिखाई क्यों नहीं देते हैं। अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
image

दुनियाभर में कीड़ों की असंख्य प्रजातियां हैं। सभी के रहन-सहन और गुणों में काफी अंतर भी है। आपने देखा होगा कि जैसे ही मानसून का मौसम आता है, तो अचानक हमारे आसपास कीट पतंगों की संख्या बढ़ जाती है। ये इतने तबाह कर देते हैं घरों में ट्यूबलाईट जलाना तक मुश्किल हो जाता है। गर्मी के मौसम में भी कुछ कीड़े काफी परेशान करते हैं। इन सब से परे जैसे ही सर्दी का मौसम आता है, तो ये कीड़े लगभग गायब ही हो जाते हैं। इस तरह ठंड के मौसम में कीड़ों की संख्या और उनकी गतिविधि में भारी कमी नजर आती है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि ऐसा अधिक ठंड पड़ने के कारण होता है। आइए यहां समझते हैं कि सर्दियों में कीड़े कम क्यों दिखाई देते हैं।

आखिर क्यों ठंक के मौसम कीड़े नहीं दिखते हैं?

how insects hide itselves in winter

सर्दियों में तापमान काफी कम हो जाता है। अधिकांश कीड़े ठंडे तापमान को सहन नहीं कर पाते हैं। इसलिए वे या तो मर जाते हैं या फिर सर्दी के मौसम को बिताने के लिए कहीं छिपने की जगह ढूंढ लेते हैं। दरअसल, कीड़ों का शरीर ठंडे खून का होता है, यानी उनका तापमान बाहरी वातावरण पर निर्भर करता है। जब तापमान गिरता है, तो उनका मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इससे उनकी गतिविधियां भी रुक जाती हैं। यही कारण है कि वे सर्दियों में कम दिखाई देते हैं। इसके अलावा, भी कीड़े के न दिखाई देने के पीछे अन्य कारण हैं।

भोजन की कमी के कारण नहीं दिखते हैं कीड़े

सर्दियों में पेड़-पौधे और फूल कम हो जाते हैं, जिससे कीड़ों को भोजन नहीं मिलता है। भोजन की कमी के कारण वे छिपे रहते हैं या निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसे में, कीड़े नष्ट भी हो जाते हैं।

सूरज की रोशनी का न मिलना भी है एक कारण

सूरज की रोशनी कीड़े के जीवन चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सर्दियों में दिन छोटे होने की वजह से कीड़ों कोसूरज की रोशनी कम मिल पाती है। इससे कीड़े सक्रिय नहीं रह पाते हैं और वे अपना रास्ता देखने लगते हैं। साथ ही, इधर-उधर मंडराना न के बराबर होता है।

इसे भी पढ़ें-

पौधों में लग चुके हैं कीड़ें और चीटियां, जड़ में डालें बस यह एक सफेद पाउडर

सर्दियों में कीड़े ऐसे करते हैं ठंड का सामना

flies in winter

कुछ कीड़े शरीर में ग्लिसरॉल नामक रसायन का उत्पादन करते हैं, जो उनके शरीर को जमने से बचाने में मदद करता है। यह उनको जिंदा रखने में मददगार होता है। साथ ही, इसके प्रभाव से वे निष्क्रिय और सुस्त हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-चीटियों के कारण विंटर में पौधे हो रहे हैं खराब, तो इन होममेड सॉल्यूशन से परेशानी करें दूर

ठंड में हाइबरनेशन के कारण नहीं नजर आते हैं कीड़े

कई कीड़े सर्दियों में हाइबरनेशन में चले जाते हैं, जिसमें वे पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं। चींटियां जमीन के अंदर घुस जाती हैं। मच्छर और मक्खियां पानी के पास या पेड़ों के तनों में छिप जाते हैं। कुछ कीड़े दीवारों की दरारें, फर्नीचर के कोने यागमले की मिट्टी में अपना आशियाना बना लेते हैं।

इसे भी पढ़ें-बल्ब पर नहीं दिखेंगे कीड़े और मच्छर, आजमाकर देख लें ये देसी जुगाड़

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP