जलती-चुभती गर्मी में AC और कूलर, दो ही ऐसी चीजें हैं, जो घरों को ठंडा कर रही हैं। गर्मी से बचने के लिए सभी एसी-कूलरों की मदद ले रहे हैं। पर, जब बाहर का तापमान ही 50 डिग्री हो जाए, तो ऐसी गर्मी में एसी भी फेल हो रहे हैं।
अक्सर हम जब दिन भर की थकान के बाद घर पहुंचते हैं, तो दिमाग में एक चीज होता है 'आज AC का टेंपरेचर कम ही रखना है…' लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एयरकंडिसनर 16 डिग्री से कम और 30 डिग्री से ज्यादा तापमान नहीं दे सकता है। दरअसल, यह सिर्फ आपके एसी के साथ नहीं होता है, बल्कि हर एसी का मिनिमम और मैक्सिमम तापमान तय किया होता है। पर, ऐसा क्यों होता है, चलिए आज हम आपको इसकी वजह बताते हैं।
AC का तापमान क्यों नहीं जाता 16 डिग्री से नीचे?
हर AC में आपने भी देखा होगा कि इसका तापमान 16 डिग्री से कम नहीं होता है। दरअसल, सभी एयरकंडिशन्स में एक इवैपोरेटर लगा हुआ होता है। यह कूलेंट की मदद से ठंडा होता है और यही हमारे कमरे को भी ठंडा करने का काम करता है। ऐसी स्थिति में, अगर एसी का तापमान 16 डिग्री से कम होती, तो इस इवैपोरेटर में ही बर्फ जमने लगती। फिर यह कमरे को ठंडा करने के बजाय खुद ही ठंडा पड़ जाएगा। यानी इससे आपकी एसी खराब हो सकती है। यही कारण है कि किसी भी एसी में 16 डिग्री से कम तापमान का ऑप्शन नहीं दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें-अगर AC ठीक से नहीं कर रहा कूलिंग तो करें ये काम
30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर क्यों नहीं जाता AC का तापमान?
AC में कंडेनसर से होकर गर्म गैस जाती है और गर्मी को बाहर की हवा में छोड़ती है। इसके बाद बची गैस ठंडी और लिक्विड में बदल जाती है। यह लिक्विड गैस इवैपोरेटर कॉइल से होकर जाती है और वाष्पीकृत होकर वातावरण से गर्मी को खत्म कर देती है। इसके बाद हमें ठंडी हवा मिलती है। यदि हम तापमान 30°C से अधिक करेंगे, तो कंप्रेसर को ठीक से काम करने में दिक्कत हो सकती है और AC ज़्यादा गरम हो सकता है। इससे AC खराब भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-क्या आप भी चलाती हैं 24 घंटे AC तो बढ़ सकता है ब्लास्ट होने का खतरा, जरूर बरतें ये सावधानियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों