कश्मीर घूमने आई बच्ची को नहीं मिली बर्फ, क्यूट शिकायत वीडियो पर फिदा हुआ इंटरनेट

क्या आप सोशल मीडिया पर वायरल छोटी बच्ची के बारे में जानना चाहते हैं? तो चलिए जानते हैं कौन है पौशिका। 

 

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-24, 15:02 IST
Who Is Paushika In Kashmir Viral Video main

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। खूबसूरत झीलें और बर्फीले पहाड़ कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां की सुंदरता को निहारने के लिए विश्व भर के लोग यहां घूमने आते हैं। कश्मीर की वादियों का दीदार करना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन इस जगह की असली खूबसूरती किस मौसम में होती है। इसके बारे में एक छोटी सी लड़की आपको बताएंगी। आइए इस बच्ची से जानते हैं कश्मीरी की खूबसूरती के बारे में।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटी बच्ची कश्मीर की घूमने गई और वहां की खूबसूरती को बयां किया। लेकिन वह थोड़ी निराश भी हुई क्योंकि वह बर्फ नहीं देख पाई। इंटरनेट पर बच्ची की वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आइए देखते हैं पूरा वीडियो।

कौन है पौशिका

sweet girl describing kashmir i

जम्मू कश्मीर पुलिस ऑफिसर इम्तियाज हुसैन ने 16 अप्रैल को अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हेय क्यूटी सर्दियों में फिर आना। वादा है तब बर्फ होगी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में छोटी बच्ची ने कश्मीर की खूबसूरती के बारे में बताया है। बच्ची का नाम पौशिका है। मैं कल यहां आई। पहली बार मैं कश्मीर घूमने आई हूं।

इसे जरूर पढ़ेंःजानें कश्मीर की झेलम नदी के उद्गम स्थान और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में

क्यूट अंदाज में इस तरह की शिकायत

कश्मीर घूमने आई पौशिका ने वहां की खूबसूरती को बयां किया है। वीडियो में बच्ची ने कश्मीर की वादियों और झीलों की तारीफ की है। लेकिन वह अपने इस ट्रिप से थोड़ी निराश भी है, क्योंकि वह बर्फ को देखना और छूना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। पौशिका ने वीडियो में बताया कि उन्होंने झील, नदी और बर्फ देखी, ये सब बहुत ही खूबसूरत है और यहां की भाषा भी बहुत प्यारी है। सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। (कश्मीर की बेस्ट जगह)

इसे जरूर पढ़ेंःभारत की इन मीठे पानी की झीलों के बारे में कितना जानते हैं आप

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

कश्मीर घूमने आई बच्ची ने यहां की तारीफ इंग्लिश में की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। अब तक वीडियो पर 5 लाख 39 हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को 25 हजार लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रीट्वीट हो चुके हैं। (कश्मीर की झील)

कश्मीर घूमने कब जाना चाहिए?

धरती का स्वर्ग कश्मीर की खूबसूरती का देखने के लिए जनवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में कभी धूप निकलती है तो कभी बर्फबारी होती है। मौसम के बदलते अंदाज आपके कश्मीर ट्रिप को खूबसूरत बना देंगे। (कश्मीर में मौजूद भूतिया जगहें)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Imtiyaz Hussain twitter video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP