herzindagi
Pahalgam Terror Attack

पाकिस्तान से तनाव के बाद आपके किचन की कौन-सी चीजें हो सकती हैं महंगी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के कारण आपके किचन और घर में रखी कुछ चीजें महंगी हो सकती हैं। आइए जानें, पाकिस्तान से आने वाली कौन-सी चीजें महंगी हो सकती हैं? 
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 12:14 IST

Which Things Can Become Expensive After India-Pakistan Due To Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले से पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की खाई अब और भी गहरी हो चुकी है। पहलगाम में टूरिस्ट ग्रुप पर आतंकियों ने हमला किया था। टूरिस्ट्स पर गोली चलाकर उनकी खुलेआम हत्या कर दी गई। 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। इसी पहल ने भारत ने पाकिस्तानी के साथ अपनी सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया है। वहीं, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया है। वहीं, जिन पाकिस्तानी नागरिकों के पास SVES वीजा है, उन्हें भी भारत छोड़ने के लिए 48 घंटों का समय दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स अकाउंट भी बैन किया जा चुका है। इन सभी चीजों के बीच इसका सीधा असर आपके किचन पर भी पड़ सकता है। पाकिस्तान और भारत के खराब रिश्तों का असर कई चीजों पर पड़ सकता है। इससे कई चीजें महंगी हो सकती हैं। आइए जानें, भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच क्या महंगा हो सकता है?  

यह भी देखें- Pahalgam Terror Attack: शिमला समझौता क्या है? पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान ने किया खत्म, जानिए भारत पर क्या पड़ेगा इसका असर

व्यापार पर दिखेगा असर

Impact will be visible on business

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पूरे तरह खत्म हो सकते हैं। भारत सरकार के कड़े फैसलों को असर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले व्यापार पर भी नजर आ सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े स्तर पर बिजनेस होता है। ऐसे में कई चीजें महंगी हो सकती हैं।

ड्राई फ्रूट्स होंगे महंगे

भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदता है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच वहां से आने वाले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इससे भारत में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें काफी हद तक बढ़ने की उम्मीद है। 

सेंधा नमक 

rock salt

पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में सेंधा नमक भी भारत आता है। पूरी तरह से सेंधा नमक पाकिस्तान से ही खरीदा जाता है। पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां भारी मात्रा में सेंधा नमक पाया जाता है। इस तनाव के कारण भारत में सेंधा नमक महंगा हो सकता है। 

पाकिस्तान से आती हैं ये चीजें

पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं। फल, सीमेंट, मुल्तानी मिट्टी, कॉटन, स्टील और चमड़े से बनी कई चीजें भारत में पाकिस्तान से ही इंपोर्ट की जाती हैं। भारत पाकिस्तान के तनाव का असर इन चीजों पर दिख सकता है। इसके अलावा, भारत ऑप्टिकल लेंस भी पाकिस्तान से खरीदता है। जल्दी ही ऑप्टिकल लेंस महंगे होने की संभावना है। 

यह भी देखें- India-Pakistan Rivers: भारत और पाकिस्तान के बीच इन नदियों का है खास कनेक्शन, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: herZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।