herzindagi
main gate vastu tips

घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये 5 पौधे, हो सकते हैं कंगाल

घर की सुख समृद्धि और धन लाभ के लिए आपको मुख्य द्वार में कुछ पौधे लगाने से बचना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-12-28, 16:50 IST

वास्तु शास्त्र आपके घर के बाहर और भीतर रखी हुई हर एक वस्तु को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिस तरह घर के भीतर के स्थान में हर एक चीज सही ढंग और निश्चित दिशा में रखी होनी जरूर है, उसी प्रकार घर में मुख्य द्वार के लिए भी वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि मुख्य द्वार साफ सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए जिससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो सके। यदि घर के मुख्य द्वार के लिए आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि सुख समृद्धि आपके दरवाजे के भीतर प्रवेश नहीं करती है।

यदि मुख्य द्वार के वास्तु की बात करें तो आपको इस स्थान पर कुछ पौधों को रखने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता यह है कि यदि आप कुछ पौधों को अपने मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो ये आपकी समृद्धि में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें उन पौधों के बारे में वास्तु से जुड़ी कुछ बातों के बारे में।

मनी प्लांट

money plant for home entrance good or not

मनी प्लांट को घर के वास्तु के लिए सबसे अच्छा पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप घर में इस पौधे को सही दिशा और स्थान पर रखती हैं तो ये आपके लिए धन के मार्ग खोलने में मदद करता है।

इस पौधे को हमेशा घर के भीतर दक्षिण पूर्व दिशा(घर की दक्षिण दिशा में न रखें ये प्लांट्स) में लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट कभी भी घर के मुख्य द्वार या घर से बाहर नहीं लगाना चाहिए।

दरअसल ऐसा माना जाता है कि यदि आप मनी प्लांट किसी दूसरे के घर से लाकर अपने घर में लगाते हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होता है। इसी वजह से यदि आप घर के बाहर मनी प्लांट रखते हैं तो कोई दूसरा आपके घर से ये पौधा लेकर अपने घर में लगा सकता है, जिससे आपको आर्थिक हानि होने के संकेत मिल सकते हैं।

तुलसी का पौधा

is tulsi good for entrance

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि यदि आप तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं और उसका नियमित रूप से पूजन करते हैं तो सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं वास्तु के नियमों के अनुसार इस पौधे को कभी भी मुख्य द्वार पर न लगाने की सलाह दी जाती है।

दरअसल ऐसी मान्यता है कि यदि आप तुलसी का पौधा घर के बाहर रखती हैं तो इस पर हर एक आने जाने वाली की नजर पड़ती है और कोई भी इस पवित्र पौधे का स्पर्श करता है। इसी वजह से इस पौधे को घर के आंगन में लगाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है ज्यादा शुभ?


पीपल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी स्थान पर पीपल का पेड़ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यह यदि गलती से भी घर के बाहर या भीतर निकल आता है तो घर के लोगों के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।

यह पौधा आपको कभी भी घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। मुख्य द्वार पर लगा हुआ पीपल का पौधा घर के लोगों की उन्नति में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को एकांत पसंद होता है, इसलिए जहां ये लगा होता है उसके आस-पास के लोगों को कई सेहत से जुड़ी समायाएं हो सकती हैं। हालांकि पीपल के पौधे की पूजा से आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसे घर में लगाने से बचना चाहिए।

कैक्टस का पौधा

plants for main entrance as per vastu

वैसे तो कैक्टस का पौधा घर में किसी भी स्थान पर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो आपके परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है।

खासतौर पर वास्तु के अनुसार इस पौधे को कभी भी मुख्य द्वार पर न लगाएं। इस पौधे को यदि आप प्रवेश द्वार पर रखते हैं तो ये आपके पड़ोसियों से संबंधों को खराब कर सकता है और आप बिना वजह लड़ाई- झगड़े में पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या घर में कैक्टस का पौधा रखना शुभ है? जानें क्या कहता है वास्तु

केले का पेड़

केले के पेड़ की मुख्य रूप से बृहस्पतिवार के दिन पूजा की जाती है। लेकिन मान्यता यह भी है कि इस पौधे को कभी भी घर के मुख द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। केले का पौधा घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

इसे कभी भी मुख्य द्वार के आस-पास न लगाएं बल्कि घर के पीछे के हिस्से में लगाएं। आपके लिए एक ध्यान रखने की बात है कि इस पौधे के आस-पास कभी भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। यहां विशेष रूप से साफ़-सफाई का ध्यान रखें।

यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर पौधे लगाते हैं तो ये आपके घर में सुख समृद्धि का कारक बन सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।