आजकल भारत से विदेश की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई और नौकरियों की कमी की वजह से युवाओं में विदेश जाकर पैसा कमाने की चाहत बढ़ती जा रही है। हर साल भारत से हजारों लोग रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं।
लोग विदेश जाने के लिए या तो एजुकेशन का बहाना लेकर जाते हैं या फिर किस और बहाने से। कई लोग ऐसे भी हैं जो गलत तरीके से विदेश जाने की भी कोशिश करते हैं और अपनी अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं।
इनके सिवा कई लोग है ऐसे भी है जिन्हें वीजा मिलने का बहाना बनाकर ठग लिया जाता है। वीजा हासिल करने के मामले में लोगों को धोखाधड़ी का अधिक शिकार होते हुए देखा गया है। क्योंकि लोग विदेश जाने के लिए लाखों रुपये भी खर्च कर देते हैं, लेकिन उनको वीजा नहीं मिल पाता।
लेकिन अगर आप भी नौकरी करने और ढेर सारा पैसा कमाने के विदेश जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।
कतर (Qatar)- शायद आप जानते नहीं है कि भारत के लोगों के लिए कतर में रहना और विदेश जाकर बसना काफी आसान है। काम करने के मामले में कतर भारत के लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां बड़ी संख्या में भारत पर्यटक बसे हुए हैं। (एजुकेशन और करियर से जुड़ी खास बातें)
भारतीय नागरिकों के लिए कतर सरकार द्वारा नौकरी के लिए और नौकरी वीज़ा नियम आसान है। यह अन्य देशों के मुकाबले आपके लिए आसान है। यहां भारत के रहने वाले लोगों को कम लागत में लंबी वीज़ा परेशानियों के बिना यहां यात्रा करने की अनुमति मिलती है।
इसे भी पढ़ें- घर बैठे कमाने हैं पैसे तो ये 3 करियर ऑप्शन हैं बेस्ट
यह देश भी भारतीयों के लिए पैसा कमाने के लिए बेस्ट जगह है। यूएई में आपको दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में कमाई का अच्छा ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि यहां आपको विजिटर, बिजनेस और वर्क वीजा मिलना आसान है। (सोशल मीडिया से ऐसे कमाएं पैसे)
इसे भी पढ़ें- घर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम
आज के समय में अमेरिका भारतीयों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां भारत के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं, इसलिए आप समझ ही सकते हैं कि यह देश भारतीयों को नौकरी के लिए कितना पसंद है। \
अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारतीयों की पसंद संयुक्त अरब अमीरात है। इसके बाद इस लिस्ट में मलेशिया का नाम आता है, क्योंकि यहां भी सबसे ज्यादा भारत के लोग रहते हैं।
इस लिस्ट में ब्राजील, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड का ना नाम भी शामिल है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।