सर्दियों के मौसम में कपड़े धोने का काम सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। ठंडे पानी से कपड़े धोना किसी टास्क से कम नहीं होता। ऐसे में लोग ठंडे पानी से बचने के लिए गरम पानी से कपड़े धोने लगते हैं। गरम पानी से कपड़े धोने में सुख तो बहुत मिलता है, लेकिन क्या आपने कभी इसके नुकसान के बारे में सोचा है। कपड़ों के मेंटेनेंस की बात करें, तो उस नजरिए से ये नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप अपने कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसा और अच्छी कंडीशन में रखना चाहते हैं, तो उन्हें ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 5 कपड़ों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको गल्ती से भी गरम पानी में नहीं धोना चाहिए। आइए जानते हैं किन कपड़ों को गरम पानी में नहीं धोना चाहिए?
डेनिम काफी टफ फैब्रिक होता है। इसे धोने में भी काफी मेहनत लगती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग इसे गरम पानी से धो लेते हैं। अगर आप भी यही गलकी करते आ रहे है, तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। इससे आपकी महंगी डेनिम जींस और जैकेट खराब हो सकती है। साथ ही इससे कपड़े का रंग फेड होने लगता है। गरम पानी में धोने की वजह से आपकी डेनिम जींस या जैकेट बहुत ही जल्दी पुरानी लगने लगेगी।
ये भी पढ़ें : गर्म पानी से कपड़े धोने से मिलते हैं यह जबरदस्त लाभ
सिल्क का कपड़ा बहुत ही ज्यादा नाजुक और महंगा होता है। ऐसे कपड़ों को एक्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इसे आपने अगर गरम पानी से धो दिया, तो ये एक ही बार में डैमेज हो सकता है। सिल्क के कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी से ही साफ करना चाहिए। इसके अलावा आप इसे ड्राई क्लीन भी करवा सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि दाग वाले कपड़ों को गरम पानी में धोने से दाग-धब्बे आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह एक गलत धारणा है। गरम पानी में ऐसे कपड़ों को धोने से दाग और भी पक्के हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी दाग को अलग से पहले केवल ठंडे पानी से ही साफ किया जाना चाहिए।
पॉलिएस्टर और सिंथेटिक कपड़ों को बहुत ही टिकाऊ माना जाता है। हालांकि गरम पानी में धोने से इन कपड़ों पर दाग लग सकते हैं। इन फैब्रिक्स को गरम पानी में धोने से कपड़ा सख्त और खुरदरा हो सकता है। गरम पानी में एम्बेलिश्ड या एम्ब्रॉयडेड कपड़े भी बेकार हो सकते हैं। इन कपड़ों को हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी से ही साफ करें।
ये भी पढ़ें : कैसे करें कपड़े की पहचान? क्या आप जानते हैं इन 10 तरह के फैब्रिक के बारे में?
ठंड में लोग ऊनी कपड़े को गरम पानी में धोना सबसे अच्छा मानते हैं। ऐसी अवधारणा है कि इससे कपड़ों के कीटाणु खत्म हो जाते हैं। ऊन नेचुरल फाइबर होता है, जो गरम पानी में जाते ही सिकुड़ सकता है। इससे कपड़े डैमेज हो सकते हैं और उनकी चमक भी खत्म हो सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।