वॉशिंग मशीन में धोने पर सफेद कपड़े हो जाते हैं खराब? फैब्रिक कंडीशनर की जगह डालें ये चीज और देखें कमाल

वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने से कई बार वह बहुत खराब हो जाते हैं। ऐसे में क्यों ना उन कपड़ों को कुछ नए तरीके से धोने की तकनीक सीखी जाए?

How to keep clothes white in washing machine

वॉशिंग मशीन हमारा काम आसान करती है यह तो सही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हर चीज में अच्छी ही होती है। उदाहरण के तौर पर कभी वॉशिंग मशीन में सफेद या काले कपड़े धोने के बारे में सोचिए। उनके रोएं निकलना या फिर लिंट इकट्ठा होना बहुत ही आसान होता है। कई बार तो वॉशिंग मशीन में नया कपड़ा भी इतनी बुरी तरह से खराब हो जाता है कि उसका इस्तेमाल दोबारा नहीं किया जा सकता। वॉशिंग मशीन में अगर रोएंदार टॉवल धो लिए तब तो और भी दिक्कत। वॉशर और ड्रायर में बहुत ज्यादा लिंट इकट्ठा होता है और साथ ही टॉवल में भी किसी और कपड़े के रेशे चिपक जाते हैं।

कई लोगों की यह भी शिकायत होती है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े ज्यादा सख्त हो जाते हैं। इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए वह जान लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे फायदा हो सकता है।

सफेद कपड़े सफेद रखने के लिए सबसे पहली टिप

इस टिप को पूरी तरह से सफेद या पूरी तरह से काले कपड़े धोने से पहले हमेशा ध्यान रखें। हम भले ही मशीन का ड्रम साफ कर लेते हैं, लेकिन उसके ड्रायर और लिंट मेश को साफ करना भूल जाते हैं। सफेद और काले कपड़े इन्हें अट्रैक्ट करते हैं इसलिए आपको हमेशा कपड़ों में लिंट मिलता ही है। ऐसे में सफेद या काले कपड़े धोने से पहले आप अपना ड्रायर और लिंट मेश अच्छे से साफ कर लें। कायदे से तो हर तीन वॉश के बाद आपको इन्हें साफ करना होता है, लेकिन लोग इसे भूल जाते हैं। यह काम जरूर करें।

clothes white and washing machine

इसे जरूर पढ़ें- आपको पता है वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय पॉलीथिन डालने से क्या होगा? खुद भी इस्तेमाल करें और फोन करके दूसरों को भी बताएं

गंदा ड्रायर ही वो कारण होता है जिससे सफेद कपड़े सफेद नहीं रहते और आप सब कुछ सही कर रहे हैं, लेकिन ड्रायर साफ नहीं है तो गंदगी, मिट्टी और लिंट सफेद कपड़ों पर अलग से चिपकेगा।

फैब्रिक सॉफ्टनर की जगह डालें यह चीज

अगर आप अपने व्हाइट कपड़ों को धोने की प्लानिंग में हैं, तो फैब्रिक सॉफ्टनर की जगह आप थोड़ा सा सफेद सिरका डालें। इससे माइक्रोफाइबर कपड़े फ्लफी बने रहेंगे और सिकुड़ेंगे नहीं। हां, सिरके के साथ आपको कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की भी डालनी होंगी नहीं तो आपके कपड़ों में सिरके की बदबू आएगी।

washing machine and white clothes

अपने टॉवल और लिनन के लिए ब्लीच का इस्तेमाल ना करें। ब्लीच से एकदम व्हाइट तो निकल आते हैं कपड़े, लेकिन इसके कारण कपड़े सख्त भी हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें यूज करते समय आपको अच्छा नहीं लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें- मशीन के पानी में मिलाएं यह एक चीज, धोते समय बिल्कुल रंग नहीं छोड़ेंगे कपड़े

गंदे निशानों को पहले ही ट्रीट करें

व्हाइट कपड़ों पर अगर गंदगी जम गई है, तो उन्हें मशीन में ही धुलने की कोशिश ना करें। पहले ही कोई स्टेन रिमूवर केमिकल या फिर बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का पेस्ट डालकर उन्हें 10 मिनट छोड़ दें। ऐसा करने से दाग पहले ही हल्का हो जाएगा और उसके बाद आप उसे मशीन में साफ करें। इससे दाग भी जल्दी निकलेगा और गंदगी किसी और कपड़े में भी नहीं जाएगी।

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने का एक और ट्रिक यह है कि आप अपने घर के पानी को जरूर टेस्ट करें। दरअसल, हार्ड वाटर में कपड़े धोने के कारण कपड़ों की चमक भी चली जाती है और वह सख्त भी हो जाते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप वाटर ट्रीटमेंट के लिए भी कुछ करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP