वास्तु के अनुसार वायव्य कोण में इन 5 चीजों को रखने से मिलता है ये लाभ

अगर आप घर की इन चीजों को वायव्य कोण में रखती हैं तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। 

Vastu tips for Vayavya Kon in hindi

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व होता है। हर दिशा की ऊर्जा पर विचार करके उससे अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास किया जाता है। आमतौर पर हम सभी केवल चार दिशाओं पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन इसके अलावा अन्य चार दिशाओं का भी अपना एक अलग महत्व होता है। इन्हीं दिशाओं में से एक है वायव्य कोण।

वायव्य कोण को वायु का प्रतीक भी माना जाता है। यह उत्तर पश्चिम दिशा होती है और इसे चंद्रमा की दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा में अगर कुछ चीजों को रखा जाता है तो इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको वायव्य कोण में किन चीजों का रखना चाहिए, ताकि आपको अतिरिक्त लाभ मिल सके-

रखें सिल्वर की आइटम

vastu tips for northwest corner

वायव्य कोण में सिल्वर या चांदी की कोई भी चीज रखना काफी शुभ माना गया है। यह दिशा चंद्रमा की दिशा होती है और इस दिशा में सिल्वर की चीजें रखने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। उत्तर पश्चिम दिशा में चांदी की कोई चीज रखने से आपको सगे-संबंधी व मित्रों का पूरा सहयोग मिलता है। उनका झुकाव आपकी तरफ बढ़ता है। \

इसे भी पढ़ें-Vastu Tips For Food:घर की किस दिशा में रखें सारा अनाज

लगाएं छह पाइप की विंड चाइम

Vayavya Kon vastu tips

अगर आपके घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कोई दरवाजा या खिड़की है तो आप वहां पर छह पाइप की विंड चाइम अवश्य लगाएं। ऐसा करना काफी अच्छा माना गया है। अगर आप उत्तर-पश्चिम दिशा में छह पाइप की विंड चाइम लगाती हैं तो इससे उस दिशा में कभी भी नेगेटिविटी नहीं आती है और आपको उस दिशा का पूरा लाभ मिल पाता है।

Vastu Tips for Northwest Corner by vastu expert

बनाएं बेटी का कमरा

उत्तर-पश्चिम की दिशा में बच्चों का कमरा विशेष रूप से बेटी का कमरा बनाना चाहिए। अगर आप इस दिशा में अपनी बेटी का कमरा डिजाइन करते हैं तो इससे उनकी शादी के अवसर खुलते हैं। ऐसे में उनके विवाह में आ रही अड़चनें या रूकावटें भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें-Toilet Vastu:आपकी तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन है आपका टॉयलेट

लगाएं ये खास पौधे

vastu tips for plants

आप वायव्य कोण अर्थात् उत्तर-पश्चिम की दिशा में उन पौधों को लगाएं, जिन पर सफेद फूल आते हैं। उदाहरण के तौर पर, इस दिशा में बेला, चमेली या चंपा आदि पौधे लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा वायव्य कोण में हरसिंगार या पारिजात के पौधे को रखना शुभ मानाजाता है। यह आपके चन्द्रमा को बूस्ट करने के साथ-साथ मन को भी प्रसन्न रखने में मदद करता है।

रखें ये खास दस्तावेज

वायव्य कोण में कुछ खास दस्तावेज रखने से भी आपको लाभ मिल सकता है। मसलन, अगर आप अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं तो ऐसे में उस प्रॉपर्टी(प्रॉपर्टी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान)के कागजात उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकती हैं। इससे उस प्रॉपर्टी के जल्दी बिकने के आसार बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, अगर आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो ऐसे में आप उस मुकदमे से संबंधित कागजात भी वायव्य कोण में रख सकती हैं। इससे आपको उस मुकदमे के जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

तो अब आप भी वायव्य कोण में इन चीजों को रखें और लाभ पाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP