herzindagi
image

मधुबनी पेंटिंग, मखाना से लेकर लीची तक...बिहार की कौन-सी चीजें भेजी जाती हैं विदेश

Bihar Export Items: बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के साथ अपनी अनूठी वस्तुओं और उत्पादों के लिए भी प्रसिद्ध है। बिहार की कई चीजें विश्वभर में लोकप्रिय हैं और निर्यात की जाती हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। क्या आपको पता है कि मखाने और लीची के अलावा बिहार से देश के लिए क्या-क्या निर्यात होता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-25, 18:24 IST

What Products Are Exported From Bihar: बिहार का नाम आते ही लोगों के जुंबा पर भोजपुरी भाषा और यूपीएससी पास करने वाले सबसे ज्यादा कैंडिडेट की बात आ जाती है। आपको बता दें कि बिहार भारत का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जिसे उसकी अद्वितीय वस्तुओं और उत्पादों के लिए जाना जाता है। बीते दिन दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी साड़ी में नजर आईं, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं 1 फरवरी, 2025 को बजट पेश करते वक्त निर्मला सीतारमण ने मधुबनी पेटिंग से सजी साड़ी पहनी थी। बजट में निर्मला सीतारमण ने बिहार के मखाना को लेकर बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है। इसके बाद से हर-तरफ मधुबनी पेटिंग और मखाना को लेकर चर्चा हो रही है। इस लेख में आइए जानते हैं कि बिहार से कौन-कौन सी चीजें दूसरे देश में निर्यात की जाती है।

मधुबनी पेंटिंग

Madhubani Painting

मधुबनी पेंटिंग बिहार की एक प्रसिद्ध पारंपरिक कला है, जो दुनिया भर में अपनी विशेष शैली और रंग-बिरंगे चित्रण के लिए पहचानी जाती है। यह पेंटिंग खासकर मिथिला क्षेत्र से जुड़ी हुई है, जिसमें धार्मिक, प्राकृतिक और सामाजिक विषयों को चित्रित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- बजट 2025 में हुई मखाने की चर्चा, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

मखाना

bihar export these things world

बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, और कटिहार जैसे जिलों में मखाना की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। ये क्षेत्र मखाना के उत्पादन में सबसे आगे हैं। बिहार में मखाना के उत्पादन का क्षेत्रफल भारत में सबसे बड़ा है और यही कारण है कि मखाना को बिहार का आहार भी कहा जाता है। मखाना का उपयोग न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अत्यधिक किया जाता है, विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्धक स्नैक के रूप में। बिहार में मखाना के उत्पादन से जुड़ी पारंपरिक तकनीक और विधियाँ इसे एक अनोखा और खास उत्पाद बनाती हैं।

आरा

बिहार के आरा क्षेत्र में उगने वाली ताजगी से भरपूर सब्जियां, फल और अनाज भी विदेशों में भेजे जाते हैं। इनका स्वाद और पोषण विदेशी बाजारों में काफी सराहा जाता है।

सिल्क

बिहार के भागलपुर जिले का सिल्क, खासकर भागलपुरी सिल्क, अपनी खास गुणवत्ता और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है और इसे निर्यात किया जाता है।

लीची

Bihar Exports

बिहार, खासकर मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों में लीची की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इन क्षेत्रों को लीची का बेल्ट कहा जाता है। बिहार में उगाई जाने वाली लीची विशेष रूप से अपनी मिठास, रसीलापन और उच्च गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। मुजफ्फरपुर की लीची को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में एक विशेष पहचान प्राप्त है। यहां की लीची, खासकर शाही लीची बहुत ही प्रसिद्ध है। बिहार में लीची का उत्पादन देश के कुल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें-  फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमन की सिंपल हैंडलूम साड़ी में है कुछ खास बात, बजट पेश करते समय साल दर साल ऐसे बदले उनके लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।