सफेद शर्ट पहनना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि यह आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करती है। लेकिन, सफेद शर्ट को मेंटेन रखना किसी टास्क से कम नहीं होता है। जब सफेद शर्ट पहनते हैं तो पूरे दिन उन्हें दाग से बचाने की कोशिश करते रहते हैं और वहीं जब उन्हें साफ करने की बारी आती है तब भी सावधानी बरतते हैं। सफेद शर्ट को धोते समय रंगीन कपड़ों से लेकर गंदे पानी में न धोने की गलती से बचते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि जाने-अनजाने में सफेद शर्ट धोते समय ऐसी गलती कर जाते हैं जो आपकी महंगी कमीज को खराब कर सकती है।
सफेद शर्ट पर दाग लगना बहुत ही आम है, लेकिन इसे धोते समय छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है। अगर आप या फैमिली के लोग अक्सर व्हाइट शर्ट पहनते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि, आज हम यहां सफेद शर्ट धोते समय होने वाली कॉमन मिस्टेक के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपकी महंगी कमीज की चमक और लाइफ दोनों को कम कर सकती है।
सफेद शर्ट की साबुन और पानी से नॉर्मल सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सफेद शर्ट से दाग हटाने में कई बार साबुन और पानी मदद नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कुछ लोग ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। सफेद शर्ट को चमकाने में ब्लीच पाउडर मदद तो कर देता है। लेकिन, ब्लीच में ऐसे तत्व होते हैं जिसका असर डायरेक्ट शर्ट के रेशों पर पड़ता है और वह कमजोर होने लगते हैं। अगर ब्लीच का बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, तो रेशे टूटने लगते हैं और शर्ट भी फटने लगती है।
अगर आप भी सफेद शर्ट या अन्य कपड़ों को धोने के लिए ब्लीच पाउडर या लिक्विड ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं तो इसे महीने में एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सफेद शर्ट की चमक भी बरकरार रह सकती है और उसकी लाइफ भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: ब्लीच ही नहीं, इन तरीकों से भी चमका सकती हैं व्हाइट कपड़े
सफेद शर्ट को रंगीन या डार्क कलर के कपड़ों के साथ धोने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि रंगीन या डार्क कलर के कपड़े ब्लीड कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपकी सफेद शर्ट खराब हो सकती है। ऐसे में सफेद शर्ट को अलग ही धोएं और अलग ही सुखाएं।
सफेद शर्ट को धोने के लिए ज्यादा स्ट्रांग डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि, स्ट्रांग डिटर्जेंट शर्ट की क्वालिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं जिससे आपकी कमीज जल्दी फट सकती है। इसी के साथ सफेद शर्ट को ज्यादा गर्म पानी में भी धोने से बचना चाहिए। सफेद शर्ट और कपड़ों की सफाई के लिए नॉर्मल टेंपरेचर के पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
दाग निकालने के लिए ज्यादातर लोग शर्ट पर खूब ब्रश रगड़ते हैं। लेकिन, ज्यादा ब्रश रगड़ने की वजह से शर्ट के रेशे कमजोर हो सकते हैं और वह फट भी सकती है।
सफेद शर्ट और कपड़ों को डायरेक्ट धूप में डालने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि डायरेक्ट धूप में डालने की वजह से उसका रंग और चमक फीकी पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़े पर चढ़ गया है दूसरा रंग, तो इन 10 तरीकों से वापस पा सकते हैं चमक
कई बार हम सफेद शर्ट को भी उसी पानी में धोने लगते हैं, जिसमें अन्य कपड़ों को धोया होता है। ऐसे में आपकी छोटी-सी गलती की वजह से सफेद शर्ट की चमक खराब हो सकती है। इसलिए, जब भी सफेद शर्ट की सफाई करें तो उसे बिल्कुल अलग ही धोएं, जिससे उसके खराब और फटने की संभावना कम से कम रहे।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।