नौ की सीढ़ी 98 का सांप, जानें इस खेल का सही नाम और मतलब

बच्चों और बड़ों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल सांप सीढ़ी और लूडो है। लेकिन क्या आपको इस गेम का असली नाम और मतलब पता है। चलिए जानते हैं स्नेक लैडर का रियल नेम। 

 
What is the meaning of snake and ladder in hindi

हम क्या आप क्या हम सभी लोगों ने बचपन में सांप सीढ़ी का खेल तो जरूर ही खेला है। कभी जीत कभी हार के पत्तों से सजा ये खेल पसीने छुड़ा देता था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के पसंदीदा खेल में शामिल का असली नाम शायद ही किसी को पता होगा। इसके अलावा क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इस खेल को किस मतलब से बनाया गया है। वैसे तो इस बात में कोई शक नहीं इस खेल को खेलते समय सतर्क और दिमाग लगाने की जरूरत होती है। इस लेख में आज हम आपको इस खेल का असली नाम और मतलब बताने जा रहे हैं।

सांप-सीढ़ी का असली नाम

What is the original name of Snakes and Ladders

लूडो के एक पन्ने की तरफ चार अलग रंग वाला खाना तो दूसरे तरफ सांप और सीढ़ी का खेल। पांच मिनट से घंटो में बिताने वाले सांप सीढ़ी के खेल को अक्सर लोग किस्मत का खेल भी कहते हैं। यह काफी हद तक सही भी है 97 पर पहुंचने पर आपके पासे में कितना नंबर आता है यह आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। भले ही यह खेल किस्मत का हो लेकिन इसमें ढेर सारा ज्ञान छिपा है। बता दें, कि इस खेल का असली नाम 'मोक्षपट' या 'मोक्षपटामु' है। प्राचीन समय में लोग इसे इसी नाम से जानते थे। वहीं अन्य जगह जैसे महाराष्ट्र प्रांत में स्थित कई स्थानों पर इसे ‘लीला’ नाम से भी जाना जाता था। ‘लीला’ नाम होने के पीछे का कारण मनुष्य का धरती पर तब तक जन्म लेते रहना,जब तक वह अपने बुरे कर्मों को छोड़ नहीं देता। 70 वीं सदी में इस खेल को‘ज्ञान चौपड़’ नाम से भी जाना जाता था।

सांप-सीढ़ी खेल का असली मतलब

What is the original name and meaning of Snakes and Ladders

सांप-सीढ़ी विश्व के सबसे पुराने खेलों में से एक हैं। बता दें, कि इस खेल को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों को समझाना और सिखाना था। अगर आप सांप सीढ़ी को गौर से देखें तो इसमें चौखाने होते हैं। जिसमें कई रूपांतर और उसके भी कई अलग-अलग खंड होते हैं। हर एक भाग खेलने वाले व्यक्ति ‘गुण’ या ‘अवगुण’ को बताते हैं। सीढ़ी वाला खंड ‘गुण’ जो आगे जाने का रास्ता देता है। वहीं जिस वर्ग में सांप होता है वह बुराइयों को दर्शाता है। सांप वाले भाग में पहुंचने पर नीचे उतरना पड़ता है।

हिंदू धर्म के अनुसार, यह खेल बच्चों के शिक्षा का एक विशेष भाग था। इस खेल के जरिए बच्चे अच्छे और बुरे कर्मो के बीच फर्क करना आसानी से सीखा करते थे। सांप-सीढ़ी में मौजूद सीढ़ियां अच्छे गुण यानी दया, विश्वास और विनम्रता को बताती हैं। वहीं सांप बुरी किस्मत, गुस्सा और हत्या आदि को प्रदर्शित करता है।

इसे भी पढ़ें- लुका-छिपी और सांप-सीढ़ी जैसे खेल-खेल कर भी आप अपने किड्स को बहुत कुछ सिखा सकती हैं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP