Nakli Note Chalane Par Kitni Saja Hoti Hai: पैसा आज के समय में हर इंसान की पहली जरूरत है। इसके बिना जीवन लगभग अधूरा सा है। हर कोई केवल इस पैसे के लिए ही जीवन में संघर्ष कर रहा है। कुछ लोग पैसे कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाते हैं, तो कुछ लोग इस पैसे को ही बनाने का गलत तरीका ढूंढ लेते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि कुछ लोग नकली नोट बनाने का कारोबार करते हैं। हालांकि, ये गैर-कानूनी है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग ऐसी गलतियों से बाज नहीं आते। क्या आप जानते हैं कि नकली नोट का इस्तेमाल करना भी कानून जुर्म है।
पैसे कमाने के लिए हर कोई खूब संघर्ष और मेहनत करता है। अगर गलती से आपके पास नकली नोट आ जाता है और आप उसका इस्तेमाल बाजार में करते हैं, तो ये आपके लिए भारी मुसीबत का सबब बन सकता है। ऐसे में आइए जानें, नकली नोट का इस्तेमाल करने पर क्या सजा मिलती है?
नकली नोट का इस्तेमाल गैर कानूनी
भारतीय कानून के मुताबित, किसी भी व्यक्ति के लिए नकली नोट अपने पास रखना या उसका बाजार में इस्तेमाल करना भी गैर कानूनी है। आईपीसी की धारा 489 अ से 489 ई के तहत नकली नोट का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध माना जाता है। इस जुर्म के लिए आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माना दोनों की सजा सुनाई जा सकती है।
अर्थव्यवस्था को होता है नुकसान
नकली करेंसी किसी भी देश को दीमक की तरह अंदरुनी तौर पर खोखला कर देती है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होता है। जाने-अनजाने इसका इस्तेमाल करने पर जेल की सजा भी मिल सकती है। नकली नोट से देश को बचाने के लिए इस मामले में सख्त जांच होती है। इसके साथ ही कठोर से कठोर सजा भी दी जाती है।
नकली करेंसी सर्कुलेट करने पर क्या होगा?
अगर आपको पता है कि आपके पास जो नोट है, वो नकली है और इसके बावजूद भी आप उसे सर्कुलेट करते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। यह कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसा करने पर 7 साल की सजा भी हो सकती है।
नकली नोट की पहचान कैसे करें?
नोट के वॉटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, माइक्रोलेटिंग और RBI द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जांच करके आप असली और नकली नोट के बीच फर्क पहचान सकते हैं। नोट पर लाइट के पास जाकर महात्मा गांधी की तस्वीर को चेक करें। नोट के अंदर लगी चौड़ी पट्टी पर आरबीआई का वॉटरमार्क देखें।
यह भी देखें-ऐसे करें असली और नकली नोट की पहचान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi/Canva
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों