क्या आप जानते हैं हिजाब का असली मतलब? 

आप हिजाब शब्द से यकीनन वाफिक होंगे क्योंकि हमारे समाज में इसको लेकर विवाद चलता रहा है। इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इसका असल मतलब क्या है, तो आइए जानते हैं। 

 
what is the meaning of hijab in hindi

हिजाब....नकाब....बुर्का....यह तमाम चीजें मुस्लिम समाज का हिस्सा रही हैं जिसे खासतौर से औरतों के लिए बनाया गया है। हिजाब मुस्लिम औरत का ताज है जिसे वो अपने सिर की चारों तरफ बांधती है और अपने बालों को छुपाती है।

मगर समाज में हिजाब बांधने को लेकर हमेशा से ही विवाद चलता रहा है....क्योंकि जिस तरह से हिजाब को परिभाषित किया जाता रहा है.... यह जानने या समझने के बाद यकीनन हमें हिजाब शब्द के असल मतलब से वाकिफ होना बहुत जरूरी है...बहुत जरूरी।

इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि पिछले कुछ समय से हिजाब को लेकर मामला इतना बढ़ गया है कि कई देशों में इसे बैन कर दिया गया। इसके विपरित, कई देशों में मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलवाने की बात भी कही गई, लेकिन सवाल यह है कि हिजाब को लेकर इतना विवाद क्यों?

क्या वाकई हिजाब एक महिला की आज़ादी छीनने का काम करता है? क्या हिजाब एक पाबंदी है? अगर नहीं, तो क्यों सोशल मीडिया पर HijabisOurRight ट्रेंड होता रहा। यह सोचने वाली बात है.. यहां सिर्फ हिजाब पर ही नहीं बल्कि बिकनी पहनने पर भी लोगों को मसला हो जाता है...। इस बात से यह तो साफ हो जाता है कि खराबी हमारे समाज में है... उनकी सोच में है।

मगर आज हम इसको लेकर चलते आ रहे विवाद पर बात नहीं करेंगे, बल्कि आज इस आर्टिकल में हम आपको हिजाब अल्फाज़ के असल मतलब को समझाने की कोशिश करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर कब और कैसे हिजाब मुस्लिम महिलाओं के जीवन का हिस्सा बना।

क्या हिजाब कोई पाबंदी है?

Hijab meaning for women

इस्लाम में.... कुछ कर्तव्य बनाए गए हैं जैसे- पर्दा करना , लेकिन किसी पर पर्दा के लिए दबाव डालने का सवाल ही नहीं है या ऐसा नहीं कि अगर कोई पर्दा नहीं करेगा तो उसे पीटा जाएगा। इस्लाम में किसी भी तरह की ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं की गई है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं मुस्लिम देशों की खूबसूरत प्रिंसेस, अरबों में है उनकी संपत्ति

इस्लाम एक ऐसा मज़हब है जो नसीहत देता है और इसे मानना या न मानना हमारे ऊपर छोड़ दिया जाता है। ठीक इसी तरह अगर कोई हिजाब पहनना चाहता है, तो पहन सकता है। इसमें किसी भी तरह का विवाद होना ही नहीं चाहिए।

क्या है हिजाब का असल मतलब?

हिजाब अल्फाज आमतौर पर ढकने की क्रिया का वर्णन करता है जिसमें बालों को कवर किया जाता है। कुरान में हिजाब का मतलब बालों के पर्दे से है, जो किसी भी तरह की बंदिशों से आजाद है। इसे पहनकर एक मुस्लिम महिला हर काम आसानी से कर सकती है।

वो जॉब कर सकती है.. पढ़ सकती है.. जरूरत पड़ने पर एक घर को संभाल सकती है। हालांकि, यह पर्दे का चलन आपको कई अन्य धर्म जैसे कि ईसाई और यहूदी धर्म में भी देखने को मिलता है।

हिजाब पहनना क्यों जरूरी है?

Why hijab is important in hindi

आइए अब बात करते हैं कि हिजाब पहनना क्यों जरूरी है। बता दें इस बात का जिक्र इस्लामिक किताब 'कुरान शरीफ' में विस्तार से किया गया है। हिजाब पहनना इसलिए जरूरी है क्योंकि अल्लाह का यह कहना है कि एक औरत अपने पति के अलावा किसी भी पराए मर्द को अपनी खूबसूरती नहीं दिखा सकती। इसलिए सभी लड़कियां या महिलाएं अपने बाल और जिस्म को छुपाकर रखें।

क्या पुरुष के लिए नहीं है कोई नियम?

हमारे ज़हन में यह बात आना लाज़मी है कि आखिर सारे नियम, सारे कायदे-कानून एक महिला के लिए ही क्यों होते है। हिजाब को लेकर भी महिलाओं के लिए यही कायदे और कानून....। (भारतीय राजकुमारी नूर इनायत)

मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस्लाम की किताब कुरान में पर्दा करने का ज़िक्र पहले एक आदमी को है और यह पर्दा नज़रों का है.. पाकीज़ नियत का है। इसके बाद ही महिलाओं को पर्दा करने का हुक्म आया।

हिजाब और बुर्के में क्या है अंतर?

HIjab importance in hindi

जिस तरह से बालों को हिजाब से ढका जाता है। उसी तरह से बुर्का पूरे शरीर को ढकने के लिए बनाई गई एक पोषाक है। इस पोशाक में आस्तीन, गला से लेकर पैर आदि तक, तमाम हिस्से पूरी तरह से ढक जाते हैं।

वहीं, चेहरे को ढकने के लिए जिस कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नकाब कहा जाता है।

हिजाब का इतिहास क्या है?

यह तो तय है कि हिजाब मुस्लिम धर्म के साथ ही शुरू हुआ है। CNN की रिपोर्ट के हिसाब से हिजाब के साक्ष्य मेसोपोटामिया सभ्यता में देखने को भी मिलते हैं। माना जाता है कि शुरुआती दौर में बारिश और धूप से बचने के लिए कपड़े से सिर ढका जाता था और इससे सुरक्षा भी होती है। अब तो हिजाब कामकाजी महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गया जो खुद को इसमें धार्मिक और आधुनिक दोनों स्तर पाती हैं। (जानें हिजाब के इतिहास के बारे में)

हिजाब कितने देशों में प्रतिबंधित है?

hijab for women

हिजाब कई देशों में बैन कर दिया गया है। इस देशों की लिस्ट में ट्यूनीशिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, ताजिकिस्तान, बुल्गारिया, कैमेरून, चेड, जर्मनी, कनाडा, कांगो, गबोन, नीदरलैंड, चीन, मोरक्को, अज़रबैजान, लेबनान, इजिप्ट, सीरिया श्रीलंका और स्विट्जरलैंड जैसे देश शामिल है।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत की इन 5 राजकुमारियों ने किए अनोखे काम, समाज से लड़कर बनाए अपने नियम

ईरान में तो हिजाब को लेकर तानाशाही सरकार के खिलाफ विरोध हुआ.... होना लाजमी भी था क्योंकि आप किसी भी महिला से ये सवाल नहीं कर सकते कि उसने हिजाब सही तरह से नहीं पहना है।

उम्मीद है कि आपको मतलब समझ में आ गया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP