जरा सोचिए कि आप खाना खा रहे हों और आपकी प्लेट में अचानक से कोई कूड़ा गिर जाए, तो क्या आप फिर वह खाना खा पाएंगे? शायद नहीं। आपको तब भी शर्मिंदा होना पड़ेगा, जब आपके घर में मेहमान आए हुए होंगे और उनकी नजर अचानक से आपके कमरे की बेहाल छत पर चली जाएगी।
दरअसल, सीलन के कारण अक्सर छत की दीवार पर पपड़ी उभर आती है। यह दिखने में तो खराब लगती ही है, मगर जब यह पपड़ी झड़ कर जमीन पर या किसी सामान पर गिरती है, तो यह देखना और भी बुरा लगता है।
आप इसे खुद ही रिमूव कर सकते हैं। मगर आपको सावधानी और सफाई दोनों का ध्यान रखते हुए कदम उठाना होगा। आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप दीवार पर उभरती हुई पपड़ी से छुटकारा भी पा लेंगे और दीवार बदसूरत नजर न आए इसके लिए उपाय भी कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- इन डेकोर हैक्स की मदद से बदल दें अपने घर का पूरा लुक
स्टेप-1
सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि दीवार से पपड़ी निकल रही है या फिर पूरा प्लास्टर ही निकल कर बाहर आ रहा है। दरअसल, कमरे की छत से उखड़ती पपड़ी को तो आसानी से निकाला जा सकता है मगर प्लास्टर उखड़ रहा है, तो उसे रिपेयर करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए पहले गौर से जांच-परख लें कि दीवार पर पपड़ी ही उभर रही हो। यदि प्लास्टर उखड़ रहा है तो उसे आप खुद से न छेड़ें बल्कि इसकी जल्द से जल्द मरम्मत करवाएं।( टेप से दें दीवार को डिफरेंट लुक )
स्टेप-2
अगर छत से पपड़ी उखड़ रही है तो आपको पुट्टी लगाने वाले टूल या फिर किसी शार्प वस्तु से उखड़ रही पपड़ी को पूरी तरह से रिमूव कर के दीवार को साफ करना है। इस दौरान अपने मुंह को कपड़े से और आंखों को चश्में से ढक कर रखें क्योंकि ऐसा करते वक्त उड़ने वाली धूल आपके मुंह और आंख में जा सकती है, जिससे आपको बाद में नुकसान पहुंच सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज
स्टेप-3
दीवार से उखड़ती हुई पपड़ी को रिमूव करने के बाद वह स्थान बहुत ही भद्दा नजर आता है। ऐसे में आप वहां सफेद पुट्टी लगा सकते हैं। जाहिर है, अगर कमरे की छत पर ऐसा हुआ है तो व्हाइट पुट्टी लगाने के बाद आप चूने से छत को पेंट भी कर सकते हैं। अगर आप पेंट नहीं करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आप सीलिंग स्टीर्क्स या फिर वॉलपेपर का प्रयोग भी कर सकते हैं।
स्टेप-4
इन सबके साथ ही, आपको दीवार पर आ रही सीलन को ठीक करने का भी प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपको यह भी देखना है कि कमरे के ऊपर की छत साफ हो और कहीं से भी पानी नहीं रुक रहा हो। यहां तक की कमरे से सटी हुई नाली की भी मरम्मत जरूर करवा लें।( सीलन से खराब हुई दीवारों को ऐसे करें कवर)
अगर आपके कमरे की छत की दीवार से भी पपड़ी निकल रही है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों