herzindagi
Difference between hotel and motel

होटल, मोटल, लॉज और B&B: जानें इन विकल्पों के बीच का अंतर कितना है

होटल, मोटल, लॉज, बी एंड बी, चाल आदि सबके नाम अलग होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनके बीच में अंतर क्या है? चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 17:10 IST

होटल का किराया ज्यादा होता है और लॉज का कम। पर कैसे एक बिल्डिंग होटल बन जाती है और दूसरी लॉज? होटल, मोटल, लॉज, धर्मशाला आदि अलग होते हैं और इनमें रात गुजारने के लिए जो कीमत दी जाती है वो भी अलग होती है, लेकिन आखिर इनके बीच का बेसिक अंतर है क्या? सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होटल Vs मोटल और लॉज Vs बीएनबी और धर्मशाला में होता है। इनकी सर्विसेज भी काफी अलग होती हैं। 

चलिए आज आपकी वर्ड डिक्शनरी में इस तरह की चीजों को जोड़ते हैं। अंतर बताने से पहले हम आपको बता दें कि कहीं भी बुकिंग करवाने से पहले आपको ध्यान रखना है कि होटल, मोटल, इन, बीएंडबी की कैटेगरी जरूर देख लें। 

क्या है रिजॉर्ट?

कई एकड़ की प्रॉपर्टी में फैला हुआ एक लग्जरी स्टे प्लेस रिजॉर्ट कहलाता है। इसमें सिर्फ कमरों और खाने-पीने की जगह ही नहीं, बल्कि कई तरह की अन्य सर्विसेज और घूमने की जगहें भी होती हैं। रिजॉर्ट्स को आराम करने और लग्जरी के लिए डिजाइन किया जाता है। 

resort meaning

इसे जरूर पढ़ें- होटल के कमरे में हमेशा क्यों बिछी होती है सफेद बेडशीट, जानें वहां के बेड्स से जुड़े सीक्रेट्स

क्या होता है होटल?

होटल में खाने-पीने की सुविधा, जिम, लिफ्ट, रूम सर्विस आदि सुविधाएं होनी चाहिए। होटल चाहे थ्री स्टार हो या फिर 4,5,7 स्टार इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है ताकि आप दो दिन से ज्यादा यहां रुक सकें और आराम और काम दोनों ही कर सकें। होटल की लोकेशन हमेशा ऐसी होती है जहां से टूरिज्म और बिजनेस दोनों प्रमोट हो सके। जैसे आपको एयरपोर्ट के पास रिजॉर्ट नहीं होटल मिलेंगे। ऐसे ही शहर के बीच में रिजॉर्ट नहीं होटल होंगे। 

क्या होता है मोटल?

मोटल खासतौर पर हाईवो और रोड आदि में स्थित होते हैं। इनमें होटलों की तरह बहुत सारी सर्विस नहीं होती, लेकिन पार्किंग जरूर होती है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि लोग यहां एक रात गुजार सकें। इनमें आपको जिम, स्विमिंग पूल या ब्रेकफास्ट आदि की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर आप किसी रोड ट्रिप पर हैं और रात गुजारने के लिए जगह चाहिए, तो मोटल आपको बहुत ही आसानी से हाईवे आदि पर मिल जाएंगे। 

हां, भारत में मोटल कल्चर अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा है, लेकिन आपको लंबे रूट्स पर ये फिर भी मिल जाएंगे। अगर आपको सिर्फ एक रात के लिए कमरा चाहिए, तो मोटल ज्यादा सुविधाजनक और सस्ते होंगे। 

what is motel

क्या होती है लॉज?

लॉज हमेशा ऐसी जगहों पर सेट होगी जो भीड़-भाड़ से दूर हो। लॉज आपको पहाड़ों पर बहुत मिलेगी। लॉज का साइज बहुत बड़ा नहीं होता है और ये मोटल, धर्मशाला या फिर इन (inn) से ज्यादा महंगी होती है। पर लॉज उन लोगों के लिए बहुत अच्छी होती है जिन्हें पर्यावरण के पास थोड़ा सा रिलैक्सेशन चाहिए। स्की रिजॉर्ट, सी रिजॉर्ट, माउंटेन रिजॉर्ट आदि के आस-पास आपको कई लॉज मिल जाएंगी जो थोड़े कम पेमेंट में अच्छा व्यू दे सकती हैं। 

lodge in hills 

क्या होता है इन (Inn)? 

इसे स्टाइलिश बीएनबी कहा जा सकता है। इन में हमेशा यूनिक स्टाइल पर ध्यान दिया जाएगा और यह छोटा, लेकिन बहुत कंफर्टेबल होगा। लॉज की तरह ही इसे भी भीड़-भाड़ से दूर बनाया जाता है। अगर हम विदेशी ट्रेंड को देखें, तो इन में हमेशा हिस्टोरिकल वैल्यू जुड़ी होती है और इसे डिजाइन ही उसी तरह से किया जाता है। छोटे शहरों में इन का कल्चर ज्यादा होता है और ये शहर के बीच में भी हो सकते हैं और किसी टूरिस्ट लोकेशन के पास भी। हां, आबादी से बहुत दूर ये मौजूद नहीं होते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- होटल के बेड पर ये एक चीज़ कभी नहीं करनी चाहिए इस्तेमाल 

क्या होता है बेड एंड ब्रेकफास्ट 

बीएनबी, बी&बी या बेड एंड ब्रेकफास्ट तीनों एक ही हैं। जैसा कि नाम बता रहा है ये वो जगह होती है जहां आपको सोने के लिए कमरा और सुबह उठकर ब्रेकफास्ट मिल जाए। ये अधिकतर एक परिवार या छोटे बिजनेस ओनर द्वारा चलाए जाते हैं। बहुत सारी सुविधाओं की उम्मीद इनसे ना करें, लेकिन आपको आराम से घर जैसा माहौल जरूर यहां मिल जाएगा। बेड एंड ब्रेकफास्ट का ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ रहा है।  

क्या होती है धर्मशाला? 

ऐसी जगह जहां बहुत ही कम दाम में रात गुजारने या रहने की जगह मिल जाए। धर्मशाला में सुविधाएं ज्यादा नहीं होती हैं और अधिकतर एक कमरे में कई लोग मौजूद होते हैं और बाथरूम भी शेयरिंग होता है। धर्मशाला का किराया सब्सिडाइज होता है और उसका कुछ ही हिस्सा सिर्फ गेस्ट से लिया जाता है। बाकी का खर्च या तो चैरिटी द्वारा या फिर किसी ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है। कई धर्मशाला में तो कुछ भी नहीं देना होता और आपको वहां कुछ सर्विसेज दान देनी होती हैं।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

Image Credit: Skyscanner/ Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।