इत्र, परफ्यूम, सेंट, डियो के बीच का अंतर क्या जानते हैं आप?

खुशबू देने वाले केमिकल्स को कई नामों से पुकारा जाता है। पर आखिर इत्र, परफ्यूम आदि का मतलब क्या होता है? इनमें अंतर क्या होता है? इन्हें किन कामों में इस्तेमाल किया जाता है? 

How to use perfume correctly

शरीर को खुशबूदार बनाने और मन को आनंदित करने के लिए हम इत्र, परफ्यूम, स्प्रे, अरोमा थेरेपी जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें तरह-तरह के परफ्यूम या डियो लगाना अच्छा लगता है। पर आपको पसंद सबसे ज्यादा क्या है? डियो, परफ्यूम, इत्र, मिस्ट, सेंट या बॉडी स्प्रे? नहीं-नहीं कन्फ्यूज ना हों, ये सब एक नहीं होते। इन सभी चीजों का अर्थ भी अलग है और इनका इस्तेमाल भी।

आज हम आपको खुशबूदार लिक्विड्स के बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे पहले तो बता दें कि इन सभी का केमिकल कंपोजिशन भी अलग होता है। इन सभी चीजों को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है।

1. क्या होता है इत्र?

इत्र की सबसे खास बात ये होती है कि इसमें किसी तरह का अल्कोहल नहीं होता है। इत्र की खुशबू सबसे तेज होती है और इसे सबसे प्राकृतिक खुशबू ही माना जा सकता है। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें ही काफी होती हैं। इत्र की एक खराब बात भी है। साइनस जैसी बीमारियों के मरीजों को ये सिर दर्द दे सकता है। इसका कारण इसकी बहुत तेज स्मेल है। इसे आप परफ्यूम का बहुत ही ज्यादा कॉनसंट्रेडेट फॉर्म मान सकती हैं। इसे नेचुरल चीजों से ही बनाया जाता है जैसे जड़ी-बूटियां, मसाले, फूल, फल आदि। इत्र एक तरह से इन चीजों का बहुत ही फिल्टर्ड नेचुरल ऑयल होता है।

attar

इसे जरूर पढ़ें- दिनभर महकते रहने के लिए घर पर खुद ही ऐसे बनाएं परफ्यूम

2. क्या होता है परफ्यूम?

परफ्यूम और इत्र के बीच का सबसे बड़ा अंतर इसमें मौजूद अल्कोहल ही होता है। इसकी खुशबू के लिए भी नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसके साथ-साथ इसमें पानी और अल्कोहल भी मिलाया जाता है। इसकी कंसिस्टेंसी इत्र की तुलना में थोड़ी पतली होती है। इसे सीधे शरीर पर छिड़कने की जगह कपड़ों पर छिड़का जाता है। परफ्यूम अधिकतर स्प्रे या रोल ऑन फॉर्म में आते हैं। इसका कारण इसकी लिक्विडिटी ही है। परफ्यूम में कुछ तरह के सॉल्वेंट्स भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

perfume bottles

3. क्या होता है डियो?

डियो एक तरह की औषधि माना जा सकता है। इसमें जिस तरह के कंपोनेंट्स होते हैं वो सीधे पसीना बनाने वाले कीटाणुओं पर असर करता है। डियो असल में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज के साथ आता है। इसका काम खुशबू फैलाने से ज्यादा बैक्टीरिया को कम करना होता है। ये शरीर को फ्रेशनेस देता है। डियो में नमक एक बहुत ही जरूरी इंग्रीडिएंट रहता है। जिसे पसीने की बदबू परेशान करती है उसे डियो यूज करना चाहिए।

4. क्या होता है बॉडी स्प्रे?

बॉडी स्प्रे परफ्यूम ऑयल्स से बनता है और परफ्यूम के सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। परफ्यूम के कॉन्सन्ट्रेट को अल्कोहल और पानी से डाइल्यूट किया जाता है। इनकी स्मेल कुछ घंटों तक ही रहती है और इन्हें सीधे बॉडी पर लगाया जा सकता है।

mist and spray

5. क्या होता है सेंट?

कई लोग परफ्यूम को ही सेंट कहते हैं। पर सेंट किसी भी तरह की स्मेल को कहा जाता है। सेंट असल में नेचुरल सेंटेड ऑयल्स होते हैं। रोज़, लैवेंडर, लेमनग्रास, पेपरमिंट, यूकलिप्टस आदि बहुत सारे सेंट हो सकते हैं। ये कैंडल, प्यूरिफायर आदि में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। अधिकतर सेंट को सीधे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इन्हें डाइल्यूट करने की जरूरत होती है।

इसे जरूर पढ़ें- Shopping Tips: डियोडरेंट खरीदने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें

6. क्या होता है मिस्ट?

मिस्ट कई तरह के होते हैं और इन्हें सीधे आप अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इनमें एसेंशियल ऑयल्स होते हैं जिससे खुशबू बनी रहती है। ये असल में स्किन हाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल होते हैं। इनमें विटामिन्स भी होते हैं जैसे विटामिन-ई, विटामिन-ए आदि। मिस्ट में पानी का अनुपात काफी ज्यादा होता है। आजकल फेस मिस्ट, बॉडी मिस्ट आदि कई वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है।

अब अगर कोई आपसे कहे कि परफ्यूम और इत्र सेम होते हैं, तो आप उन्हें सही फैक्ट बता सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP