घर की सफाई के साथ-साथ पर्दा, दरवाजा, खिड़की और सीलिंग फैन को रोजाना साफ करना जरूरी होता है। गर्मियों में लगातार पंखा चलाने से उसकी पंखुड़ी पर काफी ज्यादा धूल जम जाती है, जिसकी वजह से पंखे से धीमी हवा आने लगती है। कई बार गौर न देने पर हम यह सोचते हैं कि शायद पंखा खराब होने वाला है। लेकिन जब आप पंखे को साफ करते हैं, तो इसकी स्पीड बिल्कुल पहले जैसी हो जाती है। इसके लिए हमें सीढ़ी या फिर स्टूल की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि पंखे को रोजाना साफ करना मुश्किल-भरा होता है। आपकी समस्या को चुटकी में खत्म करने के लिए इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सीलिंग फैन को बिना किसी स्टूल और सीढ़ी के क्लीन कर सकती हैं।
बिना सीढ़ी कैसे साफ करें पंखा? (How to clean ceiling fan without Stool)
वैसे तो बाजार में पंखा साफ करने के लिए एक से बढ़कर क्लीनिंग प्रोडक्ट और टूल्स मिलते हैं। लेकिन इसे खरीदना हम सबके बस की बात नहीं होती है। हालांकि भारतीय महिलाएं घर की सफाई से जुड़े काम को देसी तरीके से करना पसंद करती हैं। ऐसे में हम भी आपको पंखा साफ करने का देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको नीचे बताई गई जरूरी चीजों को इकट्ठा करना होगा।
- हैंगर-1
- वाइपर
- ग्लू
- माचिस
- मोमबत्ती
- फोम या सूती कपड़ा
- सूत की पतली रस्सी
वाइपर की मदद से साफ करें पंखा
- पंखे पर चढ़ी धूल को हटाने के लिए क्लीनिंग टूल बनाने के लिए सबसे पहले हैंगर मोमबत्ती को जला लें।
- अब हैंगर के टांगने वाले यानी मुड़े हिस्से को गर्म करें।
- दूसरी तरफ वाइपर के पीछे लगे प्लास्टिक ढक्कन को हटाएं।
- अब आप हैंगर के जिस हिस्से को गर्म कर रहे हैं, उसे वाइपर के पीछे वाले हिस्से को फंसाएं।
- इस के बाद हैंगर के कपड़ा फंसाने वाले हिस्से के बीचे में मोटा फोम या दोनों किनारे पर कपड़े को अच्छे से लपेट दें।
- अगर आप फोम या स्पंज का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको पंखा साफ करने में आसानी होगी।
- इसके बाद फोम को रस्सी की मदद से लेते हुए फोम या कपड़े को फिक्स करें।
- अब आप इस वाइपर को पंखा साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- प्रयोग करने के लिए वाइपर को ऊपर उठाएं इसके बाद बीच के खाली हिस्से में पंखे की पंखुड़ी को फंसाते हुए क्लीन करें।
इसे भी पढ़ें-पसीने के कारण जुराब से आ रही है गंदी बदबू, ये हैक्स कर सकते हैं आपकी मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों