फ्री स्कूटी पाने के लिए तुरंत करें इस स्कीम में अप्लाई, वरना हो जाएगी देर

अगर आप फ्री स्कूटी पाना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको एक योजना के बारे में बताएंगे जिसमें आप आसानी से अप्लाई करके स्कूटी पा सकती हैं। 

 
UP RANI LAXMI BAI YOJANA BENEFITS

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में हमारे देश में कई सारी योजनाओं से उन्हें लाभ भी दिया जाता है। कई राज्यों की सरकार और केंद्र सरकार मिलकर महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू करती रहती हैं। आपको बता दें कि इन योजनाओं में आप अप्लाई करके फायदा उठा सकती हैं।

आपको बता दें कि लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी सरकार के द्वारा एक योजना शुरू की गई है जिसमें मेधावी लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जाएगी। इस योजना में अप्लाई करने का तरीका बहुत आसान है। इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकती हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

क्या है रानी लक्ष्मी बाई योजना 2022?

rani laxmi bai scooty yojana

सबसे पहले आपको बता दें कि यह योजना योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही इस योजना से प्रदेश की सभी मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। इस स्कूटी योजना से लड़कियां आसानी से यातायात कर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें: इस योजना से आपकी बेटी को शिक्षा में मिलेगा खूब फायदा, जानिए पूरा प्रोसेस

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?

इस योजना के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जो लड़की आवेदन कर रही है उसकी पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, 12वीं और 10वीं की मार्कशीट और बैंक अकाउंट डिटेल योजना में अप्लाई करने के लिए होना चाहिए।

साथ ही आपको बता दें कि इस योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आपको यह भी देखना होगा कि परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कैसे मिलेगी फ्री स्कूटी?

आपको बता दें कि इस योजना के लिए सबसे पहले मेधावी छात्राओं को ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपको रजिस्टर करके उसमें सारी जानकारी भरनी होगी और अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Pradhan Mantri Shram Maan Dhan Yojana: मात्र 55 रुपये के निवेश पर मिलेंगे पेंशन में 36 हजार रुपये, तुरंत करें अप्लाई

इसके बाद जब सरकार आपके डाटा को वेरिफाई करेगी उसके बाद वह कुछ छात्राओं का चयन ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर एक लिस्ट बनाई जाएगी और फिर वह लिस्ट जारी करेगी। उस लिस्ट में जिन लड़कियों का नाम होगा उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और स्कूटी दी जाएगी।

इस प्रकार से आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit-shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP