Itikaf In Ramadan 2024:माहे रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। यूं तो पूरा रमजान ही बरकतों और रमहतों वाला होता है लेकिन आखिरी अशरा सबसे अहम होता है। इस अशरे में रब की ज्यादा से ज्यादा इबादत की जाती है। इस अशरे में जहां गुनाहों की माफी मिलती है वहीं अल्लाह तआला अपने बंदों पर रहमत की बारिश करते हैं। इसी दौरान शब-ए-कद्र की रात होती है और इसी वक्त लोग एतिकाफ पर बैठते हैं। आइए जानते हैं ऐतेकाफ क्या होता है? मुसलमान ऐतेकाफ पर क्यों बैठते हैं और क्या है इसकी फजीलतइस बारे में हमने खानकाह एमादिया पटना के हाफिज मोहम्मद शाहनवाज आलम जी से बात की ।
क्या होता है ऐतेकाफ?
हाफिज मोहम्मद शाहनवाज बताते हैं किअल्लाह की इबादत के लिए जिस तरह से मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं,ठीक उसी तरह से ऐतेकाफ होता है। ऐतेकाफ में दुनिया से दूर तनहाई में अल्लाह की इबादत की जाती है। रमजान के आखिरी 10 दिन यानी 21 रोजे से ईद का चांद दिखने तक लोग इतिकाफ करते हैं। मर्द मस्जिद में रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस दौरान आपको दुनियादारी ,रिश्तेदारी से मिलने जुलने या ज्यादा बात करने की इजाजत नहीं होती है,सिर्फ बहुत ही जरूरी काम के लिए आप बातचीत कर सकते हैं। ऐतेकाफ में बैठे लोग ईद की चांद का दीदार होने के बाद ही अपने अपने घर मस्जिदों से लौटते हैं। वहीं महिलाएं घर में बाकी लोगों से दूर एक कोने में ऐतेकाफ पर बैठती हैं। उसी जगह पर सोना,खाना पीना और इबादत की जाती है।
यह भी पढ़ें-Shab-E-Qadr Ki Namaz Ka Tarika or Dua: आखिर क्यों बनाई जाती है शब-ए-कद्र? जानें दुआ और महत्व
ऐतेकाफ की फजीलत
रमजान के पाक महीने में अगर कोई व्यक्ति ऐतेकाफ पर बैठता है तो वह अल्लाह के बेहद करीब होता है। ऐतेकाफ पर बैठने वालों को दो हज और दो उमरे का सवाब मिलता है। अल्लाह ताला ऐसे लोगों को जहन्नम से बहुत दूर कर देते हैं। इस दौरान बंदा अल्लाह से जो मांगता है अल्लाह उसे अता फरमाते हैं। गुनाहों की माफी मिलती है। जब बंदा ऐतेकाफ की हालत में होता है तो उसका एक-एक लम्हा अल्लाह की इबादत में लिखा जाता है। उसका खाना-पीना और उठना बैठना, लोगों से खुद को दूर रखना सब कुछ इबादत में शामिल होता है।
हमें उम्मीद है कि आपको ये तमाम जानकारी समझ में आ गई होगी। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों