क्या है Friendship Marriage? जानें ट्रेडिशनल मैरिज से कैसे है अलग

रिलेशनशिप और मैरिज को लेकर आजकल कई सारे ट्रेंड पॉपुलर हो रहे हैं। शादी को लेकर जापान में एक नया ट्रेंड सामने आया है। इसे फ्रेंडशिप मैरिज कहा जा रहा है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

 
What is the Japanese culture of marriage

इन दिनों आजकल के युवाओं के लिए रिलेशनशिप की परिभाषा तेजी से बदल रही है। दुनियाभर में आए दिन रिलेशनशिप को लेकर नया-नया ट्रेंड देखने को मिलता है। जहां भारत में शादी सात जन्मों का बंधन है, वहीं अलग-अलग देशों में इसकी परिभाषा बदल रही है। शादी के इसी क्रम में जापान में एक नई तरह की रिलेशनशिप चलन में आई है। जापान में लोगों के बीच फ्रेंडशिप मैरिज काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सरल शब्दों में समझें तो फ्रेंडशिप मैरिज एक ऐसा रिलेशन है, जिसमें लोग एक दूसरे से बिना प्यार किए बिना या शारीरिक संबंध के बिना प्लैटोनिक पार्टनर बन रहे हैं।

जापान में यह ट्रेंड इतना बढ़ रहा है कि अब तक हजारों लोग यानी 124 मिलियन की आबादी के एक प्रतिशत लोगों ने अपने लिए फ्रेंडशिप मैरिज को चुना है। इन लोगों में as*xual, समलैंगिक और heteros*xuals लोग शामिल हैं, जिन्हें ट्रेडिशनल मैरिज में कोई दिलचस्पी नहीं है।

क्या है फ्रेंडशिप मैरिज? (What is Friendship Marriage)

friendship marriage

फ्रेंडशिप मैरिज एक तरह का ऐसा रिश्ता है, जिसमें दो लोग कानूनी तौर पर लाइफ पार्टनर होते हैं, लेकिन ये दोनों न एक दूसरे से प्यार करते हैं और न ही यौन संबंध बनाते हैं। इस फ्रेंडशिप मैरिज में लोग अलग-अलग या एक साथ रह सकते हैं। साथ ही यदि ये बच्चा चाहते हैं, तो आर्टिफिशियल तरीके से बच्चा पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस शादी में यदि किसी को अपनी शादी के बाहर किसी और से प्यार हो जाता है या वे किसी को पसंद करते हैं, तो वे आपसी सहमति से दूसरे के साथ रोमांटिक रिलेशन बनाने के लिए आजाद होते हैं (पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत कैसे करें) ।

इसे भी पढ़ें: रिलेशन में Better Partner बनने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

फ्रेंडशिप मैरिज कैसे काम करती है?

फ्रेंडशिप मैरिज किसी ट्रेडिशनल रोमांटिक लव मैरिज या बेस्ट फ्रेंड से शादी करने जैसा नहीं है। यह शादी की एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें पार्टनर शादी से पहले एक दूसरे से मिलते हैं और आगे की जिंदगी से जुड़ी सभी तरह की बातें जैसे खर्च कैसे बांटना है, साथ में भोजन करना है या नहीं, घर के काम में बंटवारा और साथ में रहने जैसी बातों पर बातचीत कर सहमत होते हैं। दोनों की आपसी सहमती के बाद कपल फ्रेंडशिप मैरिज को अपने लिए चुनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत

कौन लोग चुन रहे हैं फ्रेंडशिप मैरिज?

friendship marriage in Japan

SCMP के अनुसार फ्रेंडशिप मैरिज को चुनने वाले लोगों की एवरेज उम्र 32-33 साल तक है और उनकी आय राष्ट्रीय आय से अधिक है। पारंपरिक विवाह के पैटर्न से बचने की कोशिश कर रहे as*xual और समलैंगि लोग फ्रेंडशिप मैरिज को चुन रहे हैं (पार्टनर को धोखा क्यों देते हैलोग)।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Prime video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP