ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ साल 1961 में अपने पति प्रिंस फिलिप के संग जयपुर आई थी। यह बात सब जानते हैं कि जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह के आमंत्रण पर महारानी एलिजाबेथ जयपुर आई थी। उसी दौरान उनसे कुछ ऐसी गलती हो गई थी जिसके कारण नेहरू का टेंपर हाई हो गया था। चलिए जानते हैं इस किस्सा के बारे में विस्तार से।
महारानी एलिजाबेथ गई थी शिकार पर
उस दौरान महारानी एलिजाबेथ जब जयपुर आई तो वह शिकार पर गई थी। इस दौरान वो रणथंभौर टाइगर का शिकार करने गई थी। उस जमाने में भारत में शिकार करना मना नहीं था। हालांकि, उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि कोई जिंदा जानवर का शिकार करें। ऐसे में उन्होने निर्देश दिए थे कि कोई भी जिंदा जानवर का शिकार नहीं करेगा।
जयपुर का दौरा महारानी एलिजाबेथ ने किया था
जब महारानी 1961 में भारत दौरे पर आई थी तो राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर का दौरा किया था। इस दौरान कई चीजों को लेकर बवाल हुआ था। बता दे कि उस दौरान ड्रेस कोड को लेकर काफी बड़ा बवाल हुआ था। सभी को साफा पहनकर आना था। कई लोग साफा पहनकर नहीं आए थे इसके कारण भी काफी बड़ा विवाद हुआ था।
इसे जरूर पढ़ें:70 साल से ब्रिटेन की महारानी रहीं क्वीन एलिजाबेथ II का निधन, दुनिया भर से आए सांत्वना के बोल
पूर्व महारानी गायत्री देवी ने अपने बुक में किया खुलासा
बता दे कि गायत्री देवी ने 'अ- प्रिंसेस रिमेम्बर्स- मेमोयर्स ऑफ द महारानी ऑफ जयपुर' नामक बुक में जयपुर दौरा को लेकर कई खुलासे किए है। इस किताब में दौरा के दौरान शिकार से लेकर कई चीजों का ज्रिक किया गया है। इस किताब में यह भी लिखा गया है कि- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने खुद पत्र लिख कर महारानी एलिजाबेथ कहा था कि वह जिंदा जानवर का शिकार ना करें।
इसे जरूर पढ़ें:96 की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने दुनिया को कहा अलविदा
इसके बावजूद महारानी एलिजाबेथ ने किया था शिकार
पूर्व महारानी की गायत्री देवी ने अपने किताब में लिखा था कि- प्रिंस फिलिप ने शिकार के पहले ही दिन टाइगर को मार दिया था। जिसके बाद नेहरू काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। ये मुद्दा काफी बड़ा हो गया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों