herzindagi
 what happens if you clean laptop with sanitizer

क्या आप भी करती हैं लैपटॉप और फोन की स्क्रीन को सैनिटाइजर से साफ? हो सकते हैं ये नुकसान

लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन को साफ रखने के लिए लोग क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप इनकी स्क्रीन को साफ करने के लिए बिना सोचे समझे सैनिटाइजर छिड़क देते हैं, तो यह आपको मुश्किल में डाल सकता है। चलिए जानते हैं क्यों?
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 14:30 IST

वर्तमान में हर कोई लैपटॉप, मोबाइल फोन जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करता है। ऐसे में लोग इन्हें संभालकर रखने के साथ ही इन्हें हमेशा नया जैसा दिखाने के लिए बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग सॉल्यूशन का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं बहुत से लोग अपने डिवाइस की स्क्रीन को क्लीन रखने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। कोविड-19 महामारी के बाद से लोग न केवल इसका इस्तेमाल हाथ साफ रखने के लिए बल्कि हर एक छोटी चीज को क्लीन करने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने लगे ताकि वह कीटाणुओं को दूर रख सकें।

इसके बाद धीरे-धीरे लोग लैपटॉप और फोन को साफ रखने के लिए भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने लगे। अगर आप भी स्क्रीन चमकाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बता दें, कि आप जाने-अनजाने अपने डिवाइस को खराब कर रहे हैं।

सैनिटाइजर से क्यों नहीं करना चाहिए लैपटॉप की सफाई?

Mobile Phone and Laptop Cleaning

सैनिटाइजर में कई प्रकार के रासायनिक तत्व जैसे अल्कोहल और अन्य एजेंट्स पाए जाते हैं, जो स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल लैपटॉप की स्क्रीन को खराब करने के साथ ही तकनीकी खराबी का भी कारण बन सकता है।

स्मज और धुंधलापन की हो सकती है दिक्कत

सैनिटाइजर में मौजूद केमिकल स्क्रीन पर धुंध या स्मज छोड़ सकते हैं, जो न केवल स्क्रीन पर देखने में दिक्कत करता है। ऐसे में डिवाइस को बार-बार साफ करने की जरूरत भी बढ़ा देता है। सैनिटाइजर से साफ करने के बाद स्क्रीन पर एक फीका और चिपचिपा महसूस हो सकता है। इसके अलावा टच स्क्रीन की संवेदनशीलता भी घट सकती है। यह स्क्रीन पर गंदगी और कोटिंग की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे टच करने के प्रोसेस खराब हो सकती है।

डिवाइस का स्क्रीन गार्ड जल्दी हो सकती है खराब

Sanitizer Cleaning Problem For laptop screen

सैनिटाइजर में कई प्रकार के केमिकल होते हैं जैसा कि ऊपर मैंने आपको बताया। ये रासायनिक तत्व इतने हार्ड होते हैं कि वे आपके लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर लगी प्लास्टिक या ग्लास की परत में रासायनिक जलन पैदा कर सकते हैं, जो स्क्रीन को जल्दी खराब कर सकता है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।