herzindagi
what are the documents reuqired for nursery admission in delhi schools in hindi

दिल्ली के स्कूल में करवाना चाहती हैं अपने बच्चे का एडमिशन तो इन डॉक्यूमेंट्स को कर लें चेक

अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन दिल्ली के स्कूल में करवाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूर होने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-12-13, 12:41 IST

दिल्ली के किसी स्कूल में अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन करवाने जा रही हैं तो आपको कई सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा और नर्सरी एडमिशन के लिए अंतिम तारीख क्या है इन सबके बारे में आपको जानकारी रखनी होता है।

इसके साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा की दिल्ली स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है ताकि बच्चे के एडमिशन के समय आपको परेशानी ना हो।

जानिए एडमिशन का शेड्यूल

admission in delhi school

आपको बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 नवंबर 2022 को अपलोड की गई थी।(ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें)

आपको बता दें कि एडमिशन का प्रोसेस 17 मार्च, 2023 तक ही है। नर्सरी में एडमिशन के लिए आपको सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और इसकी लास्ट डेट 23 दिसंबर 2022 है। इसके बाद स्कूल की तरफ से बच्चों के एडमिशन से जुड़ी हुई नोटिस जारी होगी और फिर 13 जनवरी को बच्चों के प्वाइंट जारी होने की तारीख बताई जाएगी।

आपको बता दें कि डॉक्यूमेंट्स के आधार पर स्कूलों में प्वॉइंट अपलोड किए जाते हैं। स्कूलों के द्वारा तीन लिस्ट को जारी किया जाएगा। एडमिशन की पहली लिस्ट को 20 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद इस लिस्ट में शामिल हुए बच्चों की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी और फिर सेकंड एडमिशन लिस्ट 8 फरवरी को निकाली जाएगी और उसके अनुसार एडमिशन प्रक्रिया 8 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। फिर तीसरी लिस्ट 01 मार्च 2023 को जारी होगी और फिर एडमिशन लिस्ट निकलने के बाद 17 मार्च को एडमिशन बंद कर दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- बच्चों का स्कूल में करवा रही हैं एडमिशन तो उससे पहले इन 5 चीजों को जरूर करें चेक

किन डॉक्यूमेंट्स का रखें ध्यान?

नर्सरी में एडमिशन करवाने के लिए आपके बच्चे की उम्र 4 साल तक ही होनी चाहिए। आपको आवेदन फॉर्म 25 रुपये में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट तक मिल जाएगा। एडमिशन के लिए बच्चे का आधार कार्ड, अभिभावक के नाम का राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र, पानी का बिल, अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो और बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो आपके पास होना जरूरी है।

इसके अलावा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट भी आपके पास होना चाहिए। अगर आपके पास ये डॉक्युमेंट्स नहीं होंगे तो आपको दिल्ली स्कूलों में एडमिशन रजिस्ट्रेशन के समय अभिभावकों को ये सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी को भरना होगा। अगर आप इसमें से कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करते हैं तो आपको फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-अपने बच्चे की स्कूल टीचर से ये बातें कभी न कहें

तो ये थे वो सभी डॉक्युमेंट्स जो दिल्ली के स्कूल में बच्चे का एडमिशन के लिए जरूरी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।