सभी देशों के कानून व्यवस्था अलग अलग होते हैं। कई देशों के ऐसे कानून व्यवस्था है जो भारतीय लोगों के नजरिये से बहुत अलग और अजीब हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको अंडरगार्मेंट्स को लेकर कुछ नियम और कानून बताएंगे जिसे सुनकर आपको अजीब लग सकता है, लेकिन क्या करें ये किसी देश का कानून है और वहां के लोगों को इसे मानना ही पड़ता है। ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि अजीबो गरीब कानून सिर्फ पिछड़े और गरीब देशों में ही बनाए जाते हैं। लेकिन ये कानून अमेरिका जैसे कई विकसित देशों में बनाई गई है।
आइए जानते हैं हैरान कर देने वाले इन कानूनों के बारे में..
अमेरिका के मिनेसोटा में अंडरगारमेंट्स एक साथ नहीं सुखा सकते
अमेरिका के एक जगह मिनेसोटा में यहां के निवासियों के लिए एक ऐसा नियम बनाया गया है जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। यहां एक तार पर मेल और फीमेल के अंडर गारमेंट्स को साथ नहीं सुखाया जाता है। महिलाओं और पुरुषों के अंडर गारमेंट्स को एक साथ सुखाना गैर-कानूनी माना जाता है।
थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने बाहर नहीं जा सकते
अंडरवियर पहनने को लेकर थाईलैंड में एक नियम है। यहां कोई भी बिना अंडरवियर पहने बाहर नहीं जा सकते हैं। इसलिए यहां घुमने जाएं तो इस बात का खास ध्यान दें कि आप बिना अंडरगार्मेंट्स के कहीं बाहर तो नहीं जा रहे हैं। थाईलैंड के इस कानून को न मानना आपके लिए भारी पड़ सकता हैं।
इसे भी पढ़ें: कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास
स्पेन में अंडर गारमेंट्स बाहर नहीं सुखा सकते
स्पेन के शहर सविल (Seville) में अंडर गारमेंट्स को लेकर काफी सख्त कानून है। इस कानून के मुताबिक जब आप बाहर जाएं तो आपके अंडरवियर नहीं दिखने चाहिए साथ ही आप अपने अंडर गारमेंट्स (अंडर गारमेंट्स खरीदने के टिप्स) को बाहर धोकर भी नहीं सुखा सकते हैं। आप अगर बाहर अंडर वियर सुखा रहे हैं तो इसे छुपाकर सुखाएं ताकी किसी को दिखे नहीं।
मिसौरी में महिलाएं और लड़कियां इनरवियर नहीं पहन सकती
अमेरिका के मिसौरी में महिलाओं और लड़कियों के इनरवियर पहनने को लेकर एक कानून है। यहां महिलाएं इनरवियर नहीं पहन सकती हैं और यदि किसी महिला ने इस कानून को मानने से इंकार किया तो उसे सख्त से सख्त सजा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी
इन बड़े और विकसित देशों में अंडरगार्मेंट्स को लेकर सालों से ये अजीबो गरीब कानून चली आ रही है। हमें उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit: shutterstock and freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों