घर में अगर कोई पेट (pet) हो तो जिंदगी काफी खुशनुमा लगने लगती है। घर में अगर कोई डॉग हो तो उसके साथ खेलने में ही सारा दिन निकल जाता है। अगर आप ऑफिस से वापस आएं तो वो आपके परिवार वालों से ज्यादा खुश रहता है। चाहे किसी भी ब्रीड का डॉग हो उसकी कुछ आदतें बिल्कुल एक जैसी ही रहती हैं। उसे आपके साथ खेलना पसंद होगा, उसे अटेंशन लेना पसंद होगा, आपके छोड़कर जाने पर उसे बुरा लगता होगा, मील और वॉक टाइम उसे बहुत ही अच्छा लगता होगा। पर क्या आपको पता है कि कुछ डॉग्स में बाकी की तुलना में ज्यादा अलग आदतें होती हैं?
क्या आपको पता है कि डॉग्स की नाक उनके फिंगरप्रिंट का काम करती है? नहीं ना! आज हम आपको पालतू कुत्तों से जुड़ी बहुत सी बातें बताने जा रहे हैं।
जिस प्रकार इंसानों के फिंगर प्रिंट अलग-अलग होते हैं, वैसे ही डॉग्स के नोज प्रिंट अलग होते हैं। वो ब्रीड के हिसाब से भी बदलते हैं और उनकी उम्र के हिसाब से भी। उसे स्नूट (Snoot) कहा जाता है। कई डॉग शोज में डॉग की पूरी हाइट-हेल्थ के साथ-साथ उनकी नोज को भी देखा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- अपने डॉग के साथ करनी है ट्रेवलिंग तो इंडिया की इन जगहों पर जाएं
डैलमेशियन भारत में भी एक बहुत ही लोकप्रिय ब्रीड है। उनके अंदर एक एक्सट्रीम पाईबाल्ड जीन (piebald gene) होता है। यही कारण है कि उनका कोट सफेद होता है और आंखों काली या नीली। डैलमेशियन कुत्ते जिनमें छोटे डार्क पैच होते हैं वो एक कान से बहरे होते हैं। जिनके ज्यादा बड़े डार्क पैच होते हैं उनके बहरे होने की गुंजाइश कम होती है। ज्यादातर डैलमेशियन कुत्ते इस जीन के साथ ही पैदा होते हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सालुकी (Saluki) डॉग ब्रीड सबसे पुरानी ब्रीड है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक इस ब्रीड को 329BC में इजिप्शियन रॉयल्स अपने पालतू कुत्तों की तरह रखते थे। दक्षिणी इराक में 7000BC के चित्र पाए गए थे जिसमें सालुकी जैसा कुत्ता था।
कई डॉग ओनर्स को भी इसके बारे में नहीं पता होता, लेकिन कुत्तों की तीन आईलिड्स यानी पलके होती हैं। उनकी सबसे अंदरूनी आईलिड haw कहलाती है जिसके कारण ही उनकी पलकें गीली रहती हैं।
दुनिया का सबसे खूंखार शिकारी कुत्ता अफ्रीकन हंटर होता है। इसकी रफ्तार बहुत तेज होती है। अगर ये हंटिंग करने जा रहे हैं, तो 70% बार ये सफल होकर ही आएंगे। ये डॉग्स बहुत ही ज्यादा वफादार होते हैं। पर इनके साथ काफी सौम्य तरीके से पेश आना चाहिए। ये डॉग्स खूंखार होते हैं और इंसान का शिकार भी कर सकते हैं। (पालतू के साथ नए घर में शिफ्ट होते समय रखें इन बातों का ध्यान)
नहीं-नहीं हम यहां अपशगुन की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि असली में काले रंग की जुबान की बात कर रहे हैं। चाऊ-चाऊ (Chow Chow) और शेर-पीएस (Shar-Peis) ब्रीड के कुत्तों की काली जुबान होती है। इनकी काली जुबान क्यों होती है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- अपने डॉग को रखना है हेल्दी तो इन छोटे-छोटे टिप्स पर दें ध्यान
वैसे तो ये फैक्ट हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि चीता सबसे तेज जानवर होता है। पर असल मायने में अगर चीता और ग्रेहाउंड की रेस लगे तो लॉन्ग रेस में ग्रेहाउंड चीते को हरा सकता है। हालांकि, इतनी स्पीड पकड़ने के लिए ग्रेहाउंड को समय चाहिए। चीता बहुत तेज होता है, लेकिन वो अपनी स्पीड 200-300 मीटर और बहुत ज्यादा में 400 मीटर तक ही मेंटेन कर पाता है। पर ग्रेहाउंड लंबी रेस में बहुत अच्छे से दौड़ सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।