कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में हर व्यक्ति भय और परेशानियों का सामना करते हुए दिन बिता रहा है। हर व्यक्ति को अपने भविष्य और सेहत की चिंता सता रही है। जाहिर है, ऐसे वक्त में आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा बीतने वाला है। अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो उज्जैन के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्म द्वारा बताए गए राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
इस सप्ताह सूर्य उच्च का है और चंद्र आपके पक्ष में है। इस स्थिति में आपको किसी भी कार्य का पूर्ण फल प्रदान होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- पुरा सप्ताह सुखद बीतेगा। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन संभलकर रहें।
प्रोफेशन- कारोबार में उन्नति मिलेगी। नौकरी में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे।
शिक्षा- परिणाम पक्ष में रहेंगे।
स्वास्थ्य- आग से संभल कर रहें, जलने का खतरा है।
प्रेम- जिसे पसंद नहीं करते हैं उसके साथ समय व्यतीत करना पड़ सकता है। विवाह कार्यों में विलंब होगा।
क्या करें- शिवलिंग पर शीतल जलार्पण करें।
वृषभ
चंद्र आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- शुक्रवार और शनिवार आपके लिए सबसे अच्छे दिन रहेंगे। आपको परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है।
शिक्षा-नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा एवं परिणाम बेहतर रहेंगे।
स्वास्थ्य-जोड़ों में दर्द एवं पेट में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
प्रेम-साथी के साथ समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद का अंत होगा।
क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन
राशि में मंगल का गोचर एवं चंद्र की दृष्टि होने से हफ्ते का आगाज बेहतरीन होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए परेशानियां ला सकता है।
प्रोफेशन- कारोबारियों को निवेश से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का मन होगा।
शिक्षा-अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
स्वास्थ्य-सिरदर्द की समस्या रह सकती है। डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।
प्रेम-प्रेमियों की अपने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जातकों का साथी से विवाद खत्म होगा।
क्या करें-भगवान कार्तिकेय की मंगलवार के दिन पूजा करें।
कर्क
सप्ताह भर अज्ञात भय और चिंताएं रहेंगी। माता-पिता से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार को आय बाधित रहेगी एवं संतान से विवाद हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार को भाग्य का साथ मिलेगा।
प्रोफेशन-नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं।
शिक्षा-पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है।
स्वास्थ्य-बालों की समस्या भी हो सकती है।
प्रेम-साथी का साथ एवं सहयोग प्राप्त होगा।
क्या करें-शिवलिंग पर कच्चा दुध अर्पण करें।
सिंह
राशि में चंद्र पंचम में होने से आपको इस सप्ताह कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्ताह आपका बिगड़ा हुआ कोई कार्य बनेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोम एवं मंगलवार को विरोधी सक्रीय हो सकते हैं, संभलकर रहें। सप्ताह के मध्य में यात्रा का योग है। इस कठिन वक्त में यात्रा सावधानी के साथ करें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
प्रोफेशन- कारोबारियों को नए व्यवासायिक प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।
शिक्षा-पढ़ाई से मन उचट जाएगा।
स्वास्थ्य-पेट दर्द की समस्या रहेगी।
प्रेम- वैवाहिक जीवन में साथ के साथ संबंधों में सुधार होगा। कुंवारें जातकों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
क्या करें-श्री गणेश भगवान को लड्डु का भोग लगाएं।
कन्या
इस सप्ताह आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। मगर राशि में चतुर्थ चंद्र होने से व्यय अधिक होगा। हो सकता है कि आपके परिवार में कोई बीमार हो जाए और उस पर आपको खर्च करना पड़े।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोम एवं मंगलवार के दिन मेहमानों का आगमन हो सकता है। यह समय किसी को भी अपने घर पर बुलाने या कहीं जाने का नहीं है। अपनी और अपने परिवार वालों की सेहत को ध्यान में रखें और तब कोई निर्णय लें।
प्रोफेशन-व्यापार में अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यवस्थित चलती रहेगी।
शिक्षा-समय पर सभी काम कर पाएंगे।
स्वास्थ्य-मुंह में छाले हो सकते हैं।
प्रेम-कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
क्या करें-दुर्गाजी को लाल पुष्प अर्पण करें।
तुला
चंद्र के अनुकूल होने से यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको विवादों में विजय मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। कौन सा दिन रहेगा अच्छा-सोम एवं मंगलवार के दिन व्यय अधिक हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
प्रोफेशन-कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा।अधिकारी खुश रहेंगे।
शिक्षा-अध्ययन में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
स्वास्थ्य-पैर में चोट लग सकती है।
प्रेम-प्रेम संबंध में साथी का व्यवहार अनुचित रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें-शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें।
वृश्चिक
राशि में द्वितीय चंद्र कार्यों में गति प्रदान करेगा एवं योजनाएं सफल होंगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-सोम एवं मंगलवार को अनेक प्रकार के कार्यों को करने का मौका मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को भौतिक सुखों में व्यय होगा।
प्रोफेशन-नौकरी में यात्रा का योग बनेगा एवं प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।
शिक्षा-पढ़ाई से भटक सकते हैं।
स्वास्थ्य-हाथ पर चोट लगने का भय है।
प्रेम-साथी से प्रेम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
क्या करें-सूर्य को अर्घ्य दे एवं गरीबों को दान करें।
धनु
राशि पर मंगल की दृष्टि एवं चंद्र का गोचर रहेगा। जो कर्ज आपने लिया है, उसे चुकाने के मार्ग प्राप्त होंगे। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-सप्ताह के अंत में विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं ।
प्रोफेशन-कैरियर में बदलाव लाने का सही समय है।
शिक्षा-दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
प्रेम-साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी।
क्या करें-हनुमान जी को तेल का दीपक जलाएं।
मकर
राशि पर मंगल की अष्टम दृष्टि है और चंद्र के द्वादश होने से सप्ताह की शुरुआत खराब हो सकती है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार को भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा।
प्रोफेशन-नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे एवं बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
शिक्षा-परिणाम पक्ष में मिलने का समय है।
स्वास्थ्य-सिर में चोट लगने का भय है।
प्रेम-साथी से मेल-जोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें-गायत्री मंत्र का १० बार जाप करें।
कुंभ
राशि में गुरु का गोचर है। सप्ताह का आंरभ अच्छा रहेगा एवं रुके कार्यो में गति आएगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं बिगड़े काम बनेंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुध एवं गुरुवार को अकेले रात में बाहर नहीं जाएं। शुक्र एवं शनिवार को कोई बड़ा कार्य बन सकता है।
प्रोफेशन-नौकरी में बदलाव लाने का मन होगा।
शिक्षा-नए सत्र में कुछ कठिनाई हो सकती है।
स्वास्थ्य- पैर में मोच आने का भय भी है, संभलकर रहें।
प्रेम-वैवाहिक जीवन में साथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
क्या करें-शिव-पार्वती का पूजन करें।
मीन
राशि में चंद्र के पूर्ण अनुकूल होने से इस सप्ताह कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। घर के काम और परिवार के मामलों में उलझे हुए पूरा समय निकल जाएगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुध एवं गुरुवार का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। शुक्र-शनिवार को स्थितियां सुधरेंगी।
प्रोफेशन-कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा और नौकरीपेशा जातकों को भी नौकरी में कोई पेरशानी नहीं आएगी।
शिक्षा-नवीन सत्र मजेदार रहेगा।
स्वास्थ्य- कंधों में दर्द रह सकता है।
प्रेम-साथी से विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
क्या करें-श्री राधा-कृष्ण का दर्शन करें।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों