अपने भविष्य के बारे में तो सभी जानना चाहते हैं। खासतौर पर कोविड-19 संक्रमण की वजह से जो अस्थिरता उत्पन्न हुई है, उसके कारण लोगों में भय और चिंताएं भी बढ़ी हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला वक्त कैसा बीतेगा। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आने वाले सप्ताह में आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कौन सी खुशखबरी प्राप्त होगी तो एक बार उज्जैन के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
राशि में दशम चंद्र होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस सप्ताह कोई बड़ा काम बन जाएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय भी बेहतर होगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। थोड़ा धैर्य से काम लें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-गुरुवार के दिन से थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। हौसला बना कर रखें।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अशुभ है। आपके अधिकारी आपके विपरीत हो सकते हैं।
शिक्षा- विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
स्वास्थ्य- मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
प्रेम- कुंवारे लोग अभी किसी के प्रेम में न पड़ें। वैवाहिक जातक जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को शेयर करें।
क्या करें-गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृषभ
राशि में नवम चंद्र होने से काम में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा एवं धन लाभ भी होगा। विदेश जाने वालों को वीजा प्राप्त करने में हो रही दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। कार्य की बाधा समाप्त होंगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार को व्यस्तता अधिक रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को आय बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों को निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शिक्षा-विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। परिणाम भी पक्ष में रहेंगे।
स्वास्थ्य-शुगर रोग वालों को समस्या हो सकती है।
प्रेम-प्रेमियों को साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा।
क्या करें-हनुमान चालीासा का पाठ करें।
इसे जरूर पढ़ें: Horoscope 2021: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा साल
मिथुन
राशि में चंद्र अष्टम है इसलिए सप्ताह का आरंभ कठिनाइयों भरा होगा।आपकी आय भी कमजोर होगी। जो कार्य आप करना चाहते हैं और पहले से तय किए हुए हैं, उन्हें अंजाम तक पहुंचाने में बाधाएं आ सकती है। अनावश्यक व्यय होंगे एवं चिंताजनक समय रहेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार तक का दिन कठिनाइयों में बीतेगा फिर राहत मिलेगी। सप्ताह के अंत तक सभी कार्य बनने लगेंगे।
प्रोफेशन-व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
शिक्षा-उच्च शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए अच्छा समय है।
स्वास्थ्य-पैरों में दर्द एवं पेट की समस्या हो सकती है।
प्रेम-प्रेमियों का साथी से तनाव हो सकता है। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
क्या करें-निर्धन को अन्न का दान करें।
कर्क
राशि में शनि-चंद्र की दृष्टि होगी इससे चिंताओं अंत होगा एवं धन की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य प्राप्त होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुध एवं गुरुवार को कुछ चिंताजनक हो सकता है, संभलकर रहें। अनावश्यक खर्चे होंगे एवं तनाव भी बना रहेगा। गुरुवार से समय फिर बदल जाएगा और सभी ठीक हो जाएगा।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों के वरिष्ठ उनसे नाराज हो सकते हैं। हो सकता है कि आप नौकरी ही बदल लें।
शिक्षा-पढ़ाई के अलावा सभी काम में मन लगेगा।
स्वास्थ्य-आंखों में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम-साथी से प्रेम प्रकट करने का सही समय नहीं है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
क्या करें-श्री हनुमानजी को घी का दीपक अर्पण करें।
इसे जरूर पढ़ें: Career Horoscope 2021: नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसे फल लेकर आ रहा है यह वर्ष, पंडित जी से जानें
सिंह
यह सप्ताह आपके लिए चिंता और भय लेकर आएगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। मगर करियर में सफलता प्राप्त होगी एवं आय के मामलों में सुधार होगा। परिवार में यदि कोई विवाद है तो वह इस सप्ताह शांत हो जाएगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है। शनिवार को भी कोई विशेष सफलता मिल सकती हैं।
प्रोफेशन-व्यापारी छोटे निवेश कर सकते है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।
शिक्षा-अध्ययन के प्रति रुचि कम रहेगी।
स्वास्थ्य-चेहरे पर चोट लगने का भय है।
प्रेम-प्रेम में निराशा मिल सकती है। जीवनसाथी से सहारा मिलेगा।
क्या करें-निर्धन विद्यार्थी को पुस्तक का दान करें।
कन्या
सप्ताह राशि में पंचम चंद्र से आरंभ होगा। घर में क्लेश समाप्त होगा। आपकी योग्यता को महत्व मिलेगा एवं हर कार्य में आप सफल होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार का दिन बुरा हो सकता है। इस समय दूसरों से अपेक्षा करना नकारात्मक परिणाम दे सकता है। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे।
प्रोफेशन- व्यापारियों का काम धीमा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से समस्या हो सकती है।
शिक्षा-कक्षा में आगे रहने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य-हाथों में दर्द हो सकता है।
प्रेम-साथी से सुलह एवं मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
क्या करें-मां दुर्गा को घी का दीपक लगाएं।
तुला
शनि का ढै़य्या होने के बावजूद राशि प्रबल है। हो सकता है कि आपका मन कार्य में न लगे मगर आपको सम्मान के साथ धन और सहयोग प्राप्त होगा। मगर मन में चिंता खत्म नहीं होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-गुरु एवं शुक्रवार को तनाव रहेगा। बेकार की बात सोचने में समय न व्यर्थ करें। खुद पर भरोसा रखें।
प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों का इस सप्ताह काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा। व्यापारियों को भी सफलता मिलेगी।
शिक्षा- विद्यार्थियों का उंचाई पर पंहुचने का मन होगा।
स्वास्थ्य- अपच एवं कब्ज के साथ पाईल्स की समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेम में निराशा मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का जीवन सुखद रहेगा।
क्या करें-हनुमानजी का दर्शन पूजन करें।
वृश्चिक
राशि में तृतीय चंद्र अनुकूल है, जिससे यह समय लाभ एवं सफलता दिलाने वाला है। आपको रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा और भाग्य भी साथ रहेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- गुरुवार के बाद से संतान से सहयोग एवं खुशी की प्राप्ति होगी।
प्रोफेशन- कारोबारियों को व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।
शिक्षा-अध्ययन में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।
स्वास्थ्य-पेट एवं कमर में समस्याएं हो सकती है।
प्रेम-प्रेमी साथी से विवाद समाप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्तावों मिलेंगे।
क्या करें-श्री कृष्ण मंदिर में मिष्ठान्न का दान करें।
धनु
राशि में द्वितीय चंद्र के होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं कार्यों में गति आएगी। नए वाहन को खरीदने का मन बनेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- इस सप्ताह आपको अनावश्यक कार्य करने पड़ सकते है।
प्रोफेशन-व्यापार में अनजान पर भरोसा नहीं करें। नौकरी में तबादला हो सकता है या अनचाहा काम मिल सकता है।
शिक्षा-भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य-मुंह में छाले हो सकते हैं।
प्रेम- वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। प्रेमियों के मध्य भी संबंध मधुर नहीं रहेंगे।
क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।
मकर
राशि में चंद्र-शनि अनुकूल बने हुए है। इससे धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह कोई अटका कार्य बन सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-शनिवार के दिन संभल कर रहें। हो सके तो घर से बाहर ही न निकलें। कोई बड़ी परेशानी आ सकती हैं।
प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है।
शिक्षा-अध्ययन में मन नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य-आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
प्रेम-प्रेम प्रस्ताव सकारात्मक फल देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
क्या करें-श्री दुर्गाजी का दर्शन करें।
कुंभ
इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी एवं सफलता देरी से प्राप्त होगी। व्यय भी होंगे एवं आय कम होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-मंगलवार की शाम से समय पक्ष में होगा। गुरु एवं शुक्रवार के दिन कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों को कार्य के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगी।
शिक्षा-कम जानकारी एवं ज्यादा बोलना आपको मजाक का कारण बना सकता है।
स्वास्थ्य-नींद की अधिकता रहेगी।
प्रेम-जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।
क्या करें-श्री हनुमानजी को आम का भोग लगाएं।
मीन
सप्ताह का आरंभ आनंददायक होगा। हर तरह के विवादों का अंत होगा। विरोध करने वाले सक्रिय रहेंगे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य प्रणाली में सुधार होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार को समय प्रतिकूल है। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार होगा।
प्रोफेशन- व्यापार में निवेश करने का अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों का स्थांतरण संभव है।
शिक्षा-कक्षा में नया सत्र अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य-दांतों में समस्या हो सकती है।
प्रेम-साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवनसाथी से सामान्य संबंध बने रहेंगे।
क्या करें-श्रीराम मंदिर में माखन-मिश्रि का दान करें।
यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें और इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों