Weak Planet: सफलता नहीं मिल रही है तो हो सकता है कमजोर बृहस्पति, इन उपायों से मिलेगी राहत

किसी भी ग्रह के मजबूत या कमजोर होने से हमारे जीवन में अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं। इसी तरह अगर बृहस्पति कमजोर हो, तो व्यक्ति में समझ और ज्ञान की कमी होती है। साथ ही,  सफलता और कामयाबी मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आइए ऐसे उपाय जानें, जो बृहस्पति को प्रसन्न करने में आपकी मदद करेंगे।

weak jupiter astro remedies to overcome luck and destiny problems

बृहस्पति ग्रह जिसे हम गुरु भी कहते हैं, हमारे जीवन में बड़ा महत्व रखता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरु ज्ञान का द्वारा होता है और जिस भी व्यक्ति का गुरु मजबूत होता है, उसके जीवन में इससे प्रकाश आता है। आपको पता होगा कि सौर्य मंडल में भी सूर्य के बाद गुरु सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। आपकी कुंडली में इसकी दशा ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करती है। कई लोगों का गुरु कमजोर होता है, तो उन्हें सफलता मिलने में परेशानी हो सकती है। इसका संबंध भाग्य से भी जुड़ा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित टीकाराम शास्त्री कहते हैं, "बृहस्पति धनु और मीन राशि का स्वामी है। बृहस्पति या गुरु धर्म, अध्यात्म, दर्शन, ज्ञान और कर्म आदि का प्रतीक है। यह सफलता और उदारता का ग्रह है, लेकिन अगर यह आपकी कुंडली में अच्छी स्थिति में न हो, तो इससे आदमी आलसी हो सकता है। वह अति आत्मविश्वासी बन सकता है और भाग्य और सफलता से उससे दूर हो जाते हैं।" अगर आप भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिर भी कमजोर बृहस्पति के कारण सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको इन उपायों को आजमाकर देखना चाहिए।

बृहस्पति कमजोर होने से कैसे पड़ता है जीवन में असर

weak jupiter planet

बृहस्पति को गुरु के नाम से जाना जाता है और यह विद्या और बुद्धि का ग्रह है। इसे सबसे परोपकारी ग्रहों में से एक माना जाता है। यह जीवन में भाग्य, धन और समृद्धि लाता है। अगर किसी की कुंडली में यह अच्छी दशा में तो उसे मालामाल बना सकता है। साथ ही, विद्या, ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्रदान करता है। हालांकि, इसकी कमजोर दशा व्यक्ति को आलसी से भर देती है। आप गलत दिशा में जाते हैं और आपकी समझ भी कमजोर होती जाती है। आपका ध्यान हमेशा चंचल रहता है और आप किसी भी कार्य को करने में उत्सुक नहीं रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह के इन मंत्रों का जाप दूर कर सकता है नौकरी की हर बाधा

दूसरे घर में बृहस्पति का वास बनाता है व्यक्ति को धनी-

ज्योतिषाचार्य पंडित टीकाराम शास्त्री जी के अनुसार, दूसरा भाव जातक की संपत्ति और धन से संबंधित है। दूसरे घर में बृहस्पति यह दर्शाता है कि जातक समाज में अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति है। यह भाव जातक के करियर, पेशे, प्रतिष्ठा, जीवन की महत्वाकांक्षाओं और समग्र सार्वजनिक छवि से संबंधित है। इस भाव में बृहस्पति की उपस्थिति से जातक धन और अपने करियर में प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

ग्यारहवें घर में बृहस्पति का वास करियर में लाता है प्रसिद्धि-

यह भाव जातक के करियर, पेशे और प्रतिष्ठा से संबंधित होता है। 11वां घर आय और लाभ, समृद्धि और अचानक लाभ का एक मजबूत संकेतक है। यह जातक के सामाजिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। यह भाव व्यक्ति के हितों, आशाओं और इच्छाओं पर भी शासन करता है। अगर इन भावों/घरों में बृहस्पति आपकी कुंडली में है, तो आपको ज्यादा परेशानियां उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

पहले घर में बृहस्पति के वास से होती है आत्मविश्वास की कमी

jupiter remedies

यदि आपके कुंडली में बृहस्पति पहले घर में है और उसकी दशा कमजोर है, तो इससे जातक में आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसा व्यक्ति महत्वपूर्ण निर्णय लेने में झिझक महसूस करता है। कमजोर बृहस्पति के प्रभाव के कारण उसकी समझ का स्तर सीमित होता है।

बृहस्पति को मजबूत बनाने के उपाय

बृहस्पति उपाय मंत्र

बृहस्पति/गुरु मंत्र का जाप आपके ग्रहों को प्रसन्न करने का एक बहुत अच्छा और आसान तरीका है। इसके लिए सही उच्चारण जरूरी है। वहीं, बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए इसे स्पेसिफाई संख्या में जाप करना चाहिए।

बृहस्पति ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए, आपको बृहस्पति बीज मंत्र यानी ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप करना चाहिए।

बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए दान करें

दान किसी ग्रह के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है और साथ ही यह आपको अपने पापों को दूर करने के लिए कुछ अच्छे कर्म करने का मौका देता है। इसे पूर्ण विश्वास और भक्ति के साथ और बदले में किसी भी अपेक्षा के बिना किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Planet For Job: विदेश में नौकरी का कारक होता है यह ग्रह, करें ऐसे मजबूत

बृहस्पति के बेहतर परिणाम पाने के लिए इस ग्रह से संबंधित दान गुरुवार के दिन, बृहस्पति की होरा में और बृहस्पति के नक्षत्र में शाम के समय करना चाहिए। केसर, हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र, कच्चा नमक, शुद्ध घी, पुस्तकें आदि चीजों को किसी सुपात्र को दान करें।

इसके अतिरिक्त आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। बृहस्पति ग्रह की कृपा पाने के लिए आपको पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और श्री शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा आप भगवान महाविष्णु के श्री वामन अवतार की पूजा भी कर सकते हैं और श्रीमद्भागवत पुराण का पाठ भी कर सकते हैं। गुरुवार के दिन आपको पीले, ऑफ व्हाइट और क्रीम रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वहीं, गुरुवार के दिन नाखून और बाल काटने के अलावा केला खाने और नहाने से भी बचना चाहिए। अगर आप इन समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो अपने ज्योतिषाचार्य की मदद से उपायों के बारे में जानें। यदि यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP