घर में हम सभी जिस एक समस्या से हमेशा जूझते हैं, वह है केबल का इधर-उधर फैला हुआ होना। हम सभी के लिए घर में कई तरह के फोन होते हैं, जिसके लिए अलग-अलग केबल की जरूरत होती है।
इसके अलावा लैपटॉप के चार्जर से लेकर इयरफोन तक कई तरह के तार हमेशा ही इधर-उधर रखे हुए नजर आते हैं। सही तरह से संभालकर ना रखने की वजह से ना केवल घर बिखरा हुआ नजर आता है, बल्कि कई बार केबल खो जाती है या फिर खराब हो जाती है।
इस समस्या से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप इन बिखरी हुई तारों को सही तरह से आर्गेनाइज करके रखें। इसके लिए आप शू-बॉक्स की मदद ले सकती हैं।
अक्सर नए जूतों को हम शू-बॉक्स में लेकर आते हैं और फिर उस शू-बॉक्स को यूं ही बाहर फेंक देते हैं। जबकि यह बेकार समझा जाने वाला शू-बॉक्स आपके बेहद काम आ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप शू-बॉक्स की मदद से इन बिखरी हुई तारों को आर्गेनाइज कर सकती हैं-
टॉयलेट पेपर रोल्स और शू-बॉक्स से करें आर्गेनाइज
अगर आपके पास शू-बॉक्स के साथ-साथ खाली टॉयलेट पेपर रोल है तो ऐसे में आप बिखरी हुई तारों को आसानी से आर्गेनाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप शू-बॉक्स के साइज क आधार पर उसमें कई रोल्स रखें। अब आप हर केबल को अच्छे से लपेटकर उस रोल के अंदर रखें।
आप हर रोल पर केबल का नाम लिखकर लेबल कर सकती हैं। इसे सभी केबल के लिए एक ही वन स्पॉट डेस्टिनेशन बन जाता है। इतना ही नहीं, हर केबल व तार अलग-अलग रहती है, जिससे वे आपस में उलझते नहीं हैं। साथ ही साथ, लेबल करने की वजह से आपको उसे ढूंढने में भी परेशानी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: अपने घर को आर्गेनाइज रखने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे
जिपलॉक बैग्स और एक शू-बॉक्स से करें आर्गेनाइज
अगर आपके पास बहुत सारी केबल्स हैं और आप एक स्पेस सेविंग आर्गेनाइजिंग तरीका ढूंढ रही हैं तो इस तरीके को अपनाएं। इसके लिए आपको शू-बॉक्स के साथ-साथ कई जिपलॉक बैग्स की जरूरत पड़ेगी। बस आप छोटे जिपलॉक बैग्स लें और हर एक केबल को एक बैग में रखें।
आप एक जिपलॉक बैग में एक ही तरह की केबल्स को रखें। इसी तरह, आप हर तरह के केबल के साइज के आधार पर जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें। हर बैग पर लेबल लगाएं, ताकि आपको पता चले कि किस बैग में कौन सा केबल है। फिर इन बैग्स को शू-बॉक्स में रखें और अच्छे से स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: इन 10 आसान तरीकों से झट से अपने घर को कर सकती हैं व्यवस्थित
बाइंडर क्लिप्स और एक शू-बॉक्स से करें करें आर्गेनाइज
यह तारों को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने का एक आसान तरीका है। इसके लिए कुछ बाइंडर क्लिप्स लें और इन्हें शू-बॉक्स के किनारे पर लगाएं। अब आप केबल्स को बाइंडर क्लिप्स की मेटल क्लिप्स में डालें। आप क्लिप्स को लेबल भी कर सकते हैं, जिससे आप इसे जल्दी से पहचान सकें कि कौन सा केबल कौन सा है। यह आपकी केबल्स को उलझने से रोकने में भी मदद करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों