herzindagi
ganpati bappa amazing videos

Viral Video: इस जगह गणपति बप्पा खुद खड़े होकर देते हैं आशीर्वाद

Viral Video: गणपति बप्पा के इन कमाल के वीडियोज को देख आप खुश हो जाएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 13:38 IST

Viral Video: इन दिनों पूरा भारत गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। आम जनता से लेकर स्टार्स तक हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच बप्पा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें चमत्कार होता नजर आ रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गणेश जी खुद खड़े होकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। आइए आप भी देखिए गणेश भगवान का वायरल वीडियो।

बप्पा खुद दे रहे हैं आर्शीवाद

गणेशोत्सव के पर्व पर आपने बप्पा की ढेर सारी मूर्ति देखी होगी। पर इस वीडियो में नजर आ रही मूर्ति अलग है। लोग जैसे ही इस मुर्ति के पैर स्पर्श करते हैं बप्पा खड़े होकर आशीर्वाद देते हैं।

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वहीं वीडियो को अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो महाराष्ट्र के किसी पांडाल का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंःGanesh Chaturthi 2022: 'लालबाग के राजा' की पहली झलक ने भक्तों को बनाया दीवाना

आपने एक वायरल वीडियो तो देख लिया। आइए अब देखते हैं इसके अलावा और कौन-कौन सा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

गजराज ने किया स्वागत

View this post on Instagram

A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

पिछले कुछ समय से एक और कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद एक हाथी गणेश जी को माला पहनाता नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को एक चमत्कार बता रहे हैं और बहुत पसंद भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःGanesh chaturthi 2022: उर्फी से लेकर भारती सिंह तक, इन स्टार्स ने किया गणपति बप्पा का स्वागत

बप्पा का पुष्पा स्टाइल

यह वायरल वीडियो किसी मूर्ति की दुकान है। यहां गणेश भगवान को पुष्पा फिल्म वाला लुक दिया गया है। अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे भगवान काफी यूनिक लग रहे हैं।

देखिए इस बच्चे का कमाल

ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा का भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा मुर्ति बनाता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को अभी तक 640 हजार व्यूज आ चुके हैं।

गणेशोत्सव को पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं लोगों को ये वायरल वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं। आपको ये वीडियोज कैसे लगे? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Flipkart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।