लकड़ी या फिर उपले जलने के बाद राख बन जाती है। आज भी ज्यादातर गांवों में खाना मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाया जाता है, जिससे ढेर सारी राख इकट्ठी हो जाती है। हालांकि, कुछ लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यह बेहद काम की होती है। बता दें कि पुराने समय में लोग इसे हाथ धोने के लिए भी इस्तेमाल करते थे, क्योंकि उस वक्त साबुन या फिर हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें नहीं होती थीं। उस समय हाथ धोने के लिए सबसे आसान तरीका राख होता था, जो आसानी से उपलब्ध हो जाती थी।
उस वक्त राख को बेहद उपयोगी माना जाता था, हालांकि समय के साथ राख का इस्तेमाल भले ही लोगों ने कम कर दिया हो, लेकिन इसके फायदे आज भी वही हैं। अगर आप भी अपने घर पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हैं, तो आप उसकी बची हुई राख को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं, आईए जानते हैं कैसे-
पुराने समय में जैसे हाथों को साफ करने के लिए लकड़ी की राख का इस्तेमाल किया जाता था, ठीक उसी तरह दांतों से पीलापन दूर करने के लिए भी राख का इस्तेमाल किया जाता था। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दांत साफ करने के लिए लड़की की राख का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए सिर्फ राख को लेकर दांतों पर दो मिनट तक रगड़ना होता है और फिर उसे पानी से साफ कर लें। हालांकि, अगर आपने पहले कभी कोई देसी तरीका नहीं आजमाया है तो राख का इस्तेमाल ना करें, हो सकता है दांत साफ करते वक्त आपके मसूड़े छिल जाएं।
बर्तनों की सफाई के लिए आप राख का इस्तेमाल कर सकती हैं। तांबे का बर्तन या फिर स्टील का बर्तन इसे साफ करने के लिए आप राख का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बिल्कुल किसी डिश वॉश की तरह ही काम करता है। आप चाहें तो राख में डिटर्जेंट पाउडर को भी मिक्स कर सकती हैं। आप चाहें तो लोहे के बर्तनों को भी साफ करने के लिए राख इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढें:फ्रिज में बार-बार हो जाते हैं कॉकरोच तो इन ट्रिक्स से करें खत्म
यह सभी जानते होंगे कि पौधे के लिए राख काफी महत्वपूर्ण है। लकड़ी या फिर उपले दोनों की राख को आप पौधे लगाते वक्त मिट्टी में मिक्स कर सकते हैं। यही नहीं पौधों के पत्ते या फिर तने मेंकीड़े लग जाएंतो राख छिड़क देने से वह मर जाते हैं। उर्वरक के रूप में लकड़ी या फिर उपले (कंडे) की राख का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है।
कई बार वॉशरूम (वॉशरूम की सफाई) या फिर छत के फर्श पर पानी के जमाव की वजह से फिसलन बढ़ जाती है। क्योंकि पानी के लगातार जमाव की वजह से वहां काई की पतली परत जमी होती हैं, जिसे साफ करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप सिर्फ पानी से उसे साफ करेंगी तो फिसलन की वजह से गिरने का डर रहता है। ऐसे में आप पहले उसे स्थान पर ढेर सारी राख छिड़क दें, ताकि वह पानी को सोक ले और फिर झाड़ू की मदद से साफ कर दें।
इसे भी पढ़ें:घर में लगे वॉलपेपर्स हो गए हैं गंदे, इन टिप्स से मिनटों में पाएं नए जैसी चमक
आपने देखा होगा, कि जब भी चूल्हा पुराना हो जाता है या फिर बर्नर में गंदगी चिपक गई होती है तो गैस का फ्लेम हाई होने लगता है। ऐसे में बर्तन नीचे से काले होने लगते हैं, जिसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो बर्तन को गैस पर रखने से पहले राख को गीला करके पेस्ट बना लें। फिर बर्तनों के नीचे राख का लेप लगा दें। इससे जब चूल्हे पर खाना बनाने के लिए बर्तन रखेंगी तो ये काले नहीं होंगे।
यहां बताई गई तरीकों की मदद से आप भी राख का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।