herzindagi
useful tricks in creating home illusion with colors

कलर्स से होम इल्यूजन क्रिएट करने में काम आएंगी ये ट्रिक्स

कलर सिर्फ आपके घर को अधिक खूबसूरत बनाने में ही मददगार नहीं है, बल्कि अगर आप चाहें तो इसकी मदद से आप एक इल्यूजन भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे घर को एक यूनिक लुक दिया जा सकता है।   
Editorial
Updated:- 2023-02-22, 15:35 IST

घर की सजावट में रंग अहम् भूमिका निभाते हैं। अमूमन हम अपने होम डेकोर की थीम के आधार पर रंगों का चयन करते हैं। लेकिन अगर रंगों का चयन समझदारी से किया जाए तो इससे घर में एक इल्यूजन क्रिएट किया जा सकता है। आज के समय में घर पहले की बिग साइज नहीं होते हैं और ऐसे में छोटे घरों को सजाने में रंगों की अहमियत और भी अधिक बढ़ जाती है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन रंगों की मदद से आप अपने घर को और भी अधिक बड़ा दिखा सकती हैं।

कई बार हम घरों में अपने रूम को डिवाइड कर देते हैं और ऐसे में हाई सीलिंग उन्हें अपने से छोटा दिखा सकती हैं। ऐसे में रंग आपकी मदद करते हैं। मसलन, हल्के रंग सबसे अधिक लाइट को रिफलेक्ट करते हैं, जिससे कमरे बड़े और चमकीले दिखाई देते हैं। इसी तरह, गहरे रंगों का विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप कलर्स की मदद से ऑप्टिकल इल्यूजन क्रिएट कर सकती हैं-

कमरे को यूं दिखाएं चौड़ा

home décor tips

अगर कमरा लंबा और संकरा है तो ऐसे में कलर की मदद से उसे चौड़ा दिखाया जा सकता है। ऐसे में आपको अपने कमरे की दोनों साइड की लॉन्गर वॉल्स कूल ग्रीन कलर या लाइट ब्लू कलर को चुनना चहिए। इससे आपकी दीवारें पीछे हटती नजर आएगी, जिससे आपका कमरा एकसमान नजर आएगा। वहीं, आप छोटी वॉल्स को रेड, रेड-ब्राउन के वार्म शेड्स को चुन सकती हैं।

कॉरिडोर को करें पेंट

home illusion tips

घर में ऑप्टिकल इल्यूजन को क्रिएट करने का यह भी एक अच्छा तरीका है। आप रूम के कलर से मेल खाने के लिए कॉरिडोर को पेंट करें। वहीं, एक छोटे से फ्लैट को अधिक खुला दिखाने के लिए अतिरिक्त डोर को हटा दें। इससे आपका छोटा स्पेस भी अधिक बड़ा नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें:घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद

पाइपवर्क को करें हाइड

घर में किया गया पाइपवर्क या डैमेज्ड प्लास्टर देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इस तरह की चीजों को हाइड करने के लिए आप उसके आसपास के एरिया से मैचिंग कलर से ही पाइपवर्क या डैमेज्ड प्लास्टर को पेंट करें। इससे फिर वह आसानी से विजिबल नहीं होगा और आपका घर भी देखने में अधिक खूबसूरत नजर आएगा।(स्प्रिंग सीजन में घर को सजाने के टिप्स)

कमरे को बनाएं आकर्षक

home illusion

अगर आप अपने बोरिंग कमरे को और भी अधिक आकर्षक बनाना चाहती हैं और उसमें ऑप्टिकल इल्यूजन क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कलर ब्लॉक्स का इस्तेमाल करें। ड्रॉप-शैडो, स्ट्राइप्स या स्टैंसिल मोल्डिंग सभी का उपयोग कंटेपरेरी या ट्रेडिशनल दोनों ही होम डेकोर लुक में अच्छा लगता है। आप अपने घर की होम डेकोर स्कीम के आधार पर इन डिफरेंट लुक्स को सलेक्ट कर सकती हैं।

एक ही हो कलर स्कीम

अपने घर को बड़ा और ब्यूटीफुल बनाने का एक तरीका यह भी है कि आप एक कमरे के कलर को ही कॉरिडोर, सीढ़ी या अगले कमरे पर भी लगाएं। एक ही रंग से कलर करने से घर अपेक्षाकृत अधिक बड़ा नजर आता है।

इसे भी पढ़ें:घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल


ऐसा हो सीलिंग का कलर

अपने कमरे को अधिक बैलेंस्ड लुक देने के लिए आप घर की सीलिंग वॉल को अधिक डार्क कलर से पेंट करें। यह आपके कमरे की ऊंचाई को कम करेगा और इससे आपके कमरे का प्रपोशन सही नजर आएगा। वहीं आप साइड वॉल्स पर लाइटर कलर को चयन करेगा। हल्के रंग लाइट को अधिक रिफलेक्ट करते हैं और इससे आपका कमरा अधिक बड़ा नजर आता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।