Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बेहद ही खास महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन और भोग कराने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्रि का पर्व अधूरा है। इस दिन व्रत रखने वाले भक्त कंजक को भोज कराने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं। कन्या को भोजन कराने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
इस दिन माता रानी के बाल स्वरूप को बुलाकर हलवा पूड़ी का प्रसाद बांटा जाता है। इसके साथ ही उन्हें गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। इस लेख में आज हम आपको कंजक भोज के दौरान कन्याओं को दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कलरफुल नोटबुक (Colourful Notebook)
कंजक पर दी जाने वाली नोटबुक छोटे बच्चे की मदद कर सकते हैं। अक्सर बच्चे कलरफुल चीजें देखकर खुश हो जाते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे वो अपनी पढ़ाई के दौरान इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आप स्केच पेन भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-कम पैसों में कन्याओं को दें ये खूबसूरत तोहफे, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न
पेन और डायरी (Pen And Diary)
कंजक भोज के बाद आप कन्याओं को कार्टून डायरी और पेन दे सकती हैं। बच्चे अक्सर कार्टून वाली चीजों को देखकर खुश हो जाते हैं। यह दोनों सामान हर एक कंजक को बेहद पसंद आएगी और रोजाना इस्तेमाल कर पाएंगी।
पेंसिल (Pencil Set)
कन्याओं को आप भोजन के बाद पेंसिल सेट भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह गिफ्ट बच्चे रोजाना इस्तेमाल में ला सकती हैं। पेंसिल सेट एक ऐसी चीज है जिसे हर एक बच्चा इस्तेमाल करता है। बच्चे पढ़ाई के दौरान इसके अलावा ड्राइंग बनाने के लिए कर सकती हैं।
स्टेशनरी किट (Stationery Kit)
आप कंजक पूजन के दौरान कन्याओं के लिए स्टेशनरी सेट उपहार में दे सकती हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक स्टेशनरी सेट आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो इसे अपने मनपसंद तरीके से कस्टमाइज करा सकती हैं।
चॉकलेट करें गिफ्ट (Chocolate)
बच्चे से लेकर बड़े हर किसी को मीठा पसंद होता है। खासतौर से बच्चे चॉकलेट देखकर खुशी से झूम उठते हैं। मार्केट में चॉकलेट के ढेर सारे प्यारे-प्यारे पैकेज आसानी से मिल जाते हैं। आप अपने बजट के हिसाब से इन्हें पैक करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2024 Kanya Pujan Kab Hai: कब करें कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हदमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Herzindagi, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों