Chaitra Navratri 2024 Kanya Pujan Kab Hai: कब करें कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

कन्या पूजन के बिना नवरात्रि का व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए भक्त सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं। 

Chaitra Navratri  kanya pujan date shubh muhurat and significance

(Chaitra Navratri 2024 Kanya Pujan Kab Hai) हिंदू धर्म में सभी तिथि और व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। वहीं अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि बिना कन्या पूजन के अधूरी मानी जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले भक्त कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं। कन्या को भोजन कराने से घर में सुख-शांति और संपन्नता आती है। ऐसी मान्यता है कि कन्याएं अगर 10 वर्ष से कम आयु की हो, तो जातक को कभी धन की कमी नहीं होती है और जीवन में हमेशा उन्नति होती है। अब ऐसे में कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार जानते हैं।

क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?

kanya pujan vidhi

अगर आप कन्या पूजन कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराएं।

  • अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 51 मिनट से लेकर 10 बजकर 41 मिनट तक है।
  • दोपहर - 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 02 बजकर 55 मिनट तक है।
  • महानवमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 27 मिनट से लेकर 07 बजकर 51 मिनट तक है।
  • दोपहर का शुभ मुहूर्त - 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 02 बजकर 55 मिनट तक है।

इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि में दिख जाएं ये चीजें तो जल्द हो सकती है मां दुर्गा की कृपा

हर वर्ष की कन्या पूजन का है अलग महत्व

navratri kanya image

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है। इनकी पूजा करने से दुख और दरिद्रता दूर हो सकती है।

  • 3 साल की कन्या को त्रिमूर्ति कहा जाता है। इनकी पूजा करने से धन-धान्य का आगमन होता है और परिवार में सुख-शांति की कभी कमी नहीं होती है।
  • 8 साल की कन्या शांभवी होती है। इनकी पूजा करने से लोकप्रियता प्राप्त होती है।

इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि के दिनों में सपने में दिखें ये चीजें तो जल्द हो सकते हैं धनवान

  • 9 साल की कन्या दुर्गा कहलाती हैं। इनकी पूजा करने से शत्रु पर विजय प्राप्ति होती है और असाध्य कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।
  • 10 साल की कन्या सुभद्रा होती है। इनकी पूजा से मनोरथ पूर्ण होती है और सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP