सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, और इस दौरान पड़ने वाले हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। सावन स्कंद षष्ठी भी इन्हीं महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। यह तिथि भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इनका दूसरा नाम स्कंद भी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सावन स्कंद षष्ठी के दिन इन 4 चीजों का दान करके लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान कार्तिकेय को मुरुगन, सुब्रह्मण्यम और स्कंद के नाम से भी जाना जाता है, देवताओं के सेनापति हैं। वे शौर्य, पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। इस दिन अन्न दान करने का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस दिन अन्न का दान करने से लाभ हो सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही इस दिन किए गए दान से व्यक्ति को दोगुने फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र में सरसों के तेल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि से संबंधित कोई दोष है या शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, तो स्कंद षष्ठी के दिन सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि के अशुभ प्रभावों में कमी आती है. यह कष्टों को कम करने और जीवन में स्थिरता लाने में मदद कर सकता है। मान्यता है कि सरसों के तेल का दान करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - दक्षिण भारत में ही क्यों होती है भगवान कार्तिकेय की पूजा?
मसूर की दाल का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह को कर्ज का कारक भी माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज से परेशान है, तो स्कंद षष्ठी के दिन मसूर की दाल का दान करने से उसे कर्ज से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है। यह उपाय वित्तीय स्थिरता लाने में सहायक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।