Savitri Thakur Beti Bachao, Beti Padhao: महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाईं सही स्लोगन, वीडियो हुआ वायरल

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का सही स्लोगन लिखने में असमर्थ दिखाई दे रही हैं।

union minister savitri thakur misspell beti padhao beti bachao video viral

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का सही स्लोगन लिखने में असमर्थ दिखाई दे रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' को लिखी 'बेढी पडाओ बच्चाव', यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

union minister savitri thakur misspells beti padhao beti bachao video is viral

प्रवेशोत्सव के आयोजन में घटी यह घटना

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल में मुख्यमंत्री एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे, जबकि अन्य स्थानों पर मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी संदर्भ में, धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंची थीं।

घटना के खास बिंदु

असल में स्कूल चलें हम अभियान के तहत, सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाना और शिक्षा के महत्व को प्रोत्साहित करना है। जिसमें, सावित्री ठाकुर धार जिले के एक सरकारी स्कूल में इस कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं। इस अवसर पर, सावित्री ठाकुर स्कूल के बोर्ड पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' लिख रही थीं। हालांकि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस खास स्लोगन को सही तरीके से नहीं लिख पाईं। उन्होंने इसे गलत तरीके से लिखा, जिससे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

savitri thakur union minister

इसे भी पढ़ें: Women Cabinet Ministers 2024: पीएम मोदी की नई कैबिनेट में कुल 7 महिला मंत्री हुईं शामिल, पूरी लिस्ट के साथ जानिए कौन हैं ये 3 नए चेहरे

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं और पहली बार केंद्र में राज्य मंत्री बनी हैं। हाल ही में, धार जिले के ब्रह्मकुंड स्कूल में वे स्कूली बच्चों का स्वागत करने पहुंची थीं। यह कार्यक्रम 'स्कूल चलें हम' अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें दाखिले के बाद पहली बार बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इस मौके पर स्कूलों में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था।

12वीं कक्षा पास हैं सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर, जो धार लोकसभा सीट से सांसद हैं, 12वीं कक्षा पास हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में यह बताया है कि वे एक सरकारी कर्मचारी की बेटी हैं और उनके पति किसान हैं। वे संघ से भी जुड़ी रही हैं और अपने क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं। इनका परिवार राजनीति में भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।सावित्री ठाकुर का राजनीतिक करियर भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू हुआ और उन्होंने पार्टी के अलग-अलग स्तरों पर भूमिकाएं निभाई हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बैंड बाजे के साथ दुल्हन संग वोट देने पहुंचा दूल्हा, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज

स्लोगन का क्या है महत्व

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का उद्देश्य भारत में लड़कियों के प्रति सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना और उनके शिक्षा के अधिकार को प्रोत्साहित करना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे हास्यास्पद बताया, जबकि अन्य ने इस पर गंभीरता से नाराजगी जताई। इस घटना से सावित्री ठाकुर की सार्वजनिक छवि पर प्रभाव पड़ सकता है, खास तौर पर जब वे एक महिला एवं बाल विकास की सामाजिक अभियान का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

यह घटना सावित्री ठाकुर की वर्क कैपेसिटी और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रभावशीलता पर एक बहस छेड़ती है। यह एक उदाहरण है कि सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को अपने कामों और अभिव्यक्ति में अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए, खास तौर से जब वे एक अहम सामाजिक अभियान का प्रतिनिधित्व कर रहे हों। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि किसी भी अभियान की सफलता उसके सही प्रचार-प्रसार और उसके प्रति गंभीरता पर निर्भर करती है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP