हमारे बाथरूम को साफ करना एक बहुत ही बड़ा टास्क होता है जहां हमें ये नहीं समझ आता कि आखिर क्या किया जाए और कैसे किया जाए कि न तो बदबू आए और न ही बाथरूम का सामान ऊपर नीचे हो। कई बाथरूम एक्सेसरीज आप ट्राई कर लें, लेकिन बाथरूम मेकओवर की अगर बात आती है तो हमें अक्सर कुछ समझ में नहीं आता। पर आप कम से कम कीमत में भी बाथरूम मेकओवर कर सकते हैं।
इससे पहले हमने आपको किचन मेकओवर के बारे में बताया था और ये भी बताया था कि आखिर कैसे 500 रुपए से कम कीमत में आप कैसे अपने किचन का मेकओवर कर सकते हैं। अब वैसी ही 3 टिप्स हम आपको बाथरूम मेकओवर के बारे में भी बताएंगे। आप कुछ एक्सेरीज के इस्तेमाल से अपने बाथरूम का लुक बदल सकते हैं। इसके लिए आपको कैबिनेट आदि बदलने की भी जरूरत नहीं होगी।
1. एक्सेसरीज और पर्दे-
बजट- 500 रुपए
अगर आप बाथरूम में थोड़ी एक्सेसरीज लगाना चाहते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बाथरूम एक्सेसरीज
आप 300 रुपए की रेंज में कई सारी बाथरूम एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। बस आपको इन्हें किसी लोकल शॉप से लेना है। बाथरूम के लिए अगर आप स्टील आदि की एक्सेसरीज लेना चाहती हैं तो ये थोड़ी महंगी पड़ेंगी, लकड़ी का सामान बाथरूम में आपको परेशान कर देगा, लेकिन अगर आप प्लास्टिक की एक्सेसरीज से अपने बाथरूम को डेकोरेट करेंगी तो ये बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपने बाथरूम में ऐसे कई रैक्स लगा सकती हैं जिनकी जगह भी बार-बार बदली जा सकती है। 3-4 रैक्स का सेट आपको 300-500 रुपए की रेंज में आराम से मिल जाएगा।
- शावर कर्टेन
एक अच्छे ऑर्गेनाइज्ड बाथरूम के लिए शावर कर्टेन का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। अगर आप शावर कर्टेन का इस्तेमाल पहले से नहीं कर रही हैं तो अब इसे कीजिए। 200-500 रुपए की रेंज में बेसिक शावर कर्टेन आपको मिल जाएंगे और आप इन्हें अपने बाथरूम के पार्टीशन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर बाथरूम छोटा है तो हर वक्त ये कर्टेन न लगाकर रखें, लेकिन इसका इस्तेमाल नहाते समय जरूर करें क्योंकि इससे बाथरूम में पानी नहीं फैलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- 500 रुपए में कर सकती हैं किचन का मेकओवर, रहेगा साफ और स्टाइलिश
2. बाथरूम की दीवारों और फर्श के मेकओवर के लिए-
बजट- 500 रुपए
अगर आपको बाथरूम की दीवारों और फर्श का मेकओवर करना है तो आप इनमे से कुछ अपना सकते हैं।
- वाटरप्रूफ वाल स्टिकर
सबसे अच्छा और सबसे सस्ता तरीका बाथरूम के मेकओवर के लिए हो सकता है बाथरूम वाल स्टिकर्स। ये वाल स्टिकर्स बाथरूम को गंदा भी नहीं होने देते, ये सस्ते भी आते हैं और ये बाथरूम में पानी नहीं जमा होने देते। दीवारों पर खासतौर पर शावर के पास अगर ये वाटरप्रूफ वाल स्टिकर्स लगा दिए जाएं तो ये बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स दे सकते हैं। आपके लिए ये अच्छे साबित होंगे और आप इन्हें 200-500 तक की रेंज में अपनी पसंद की डिजाइन के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप थोड़े ब्राइट रंग लेते हैं तो ये बाथरूम को थोड़ा रौशनी भरा दिखाएंगे।
- एंटी स्लिप बाथरूम फ्लोर मैट
अगर आपने बाथरूम को पूरी तरह से मेकओवर करने के बारे में सोचा है तो फ्लोर मेकओवर भी जरूरी है। इसके लिए आप एंटी स्लिप बाथरूम फ्लोर मैट ले लें जो शावर के आस-पास रखा जाए। ऐसा बाथरूम मैट बहुत ही ज्यादा सुरक्षित होता है और इसका इस्तेमाल भी बहुत अच्छी तरह से किया जा सकता है। ये तरह-तरह के कलर और डिजाइन में उपलब्ध रहते हैं और इन्हें आप बहुत पसंद भी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- झटपट छीलना हो लहसुन या क्रिस्पी बनानी हो भिंडी, आपके काम आएंगे ये 7 Quick किचन हैक्स
3. बाथरूम को ज्यादा अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज करने के लिए-
बजट- 500 रुपए
अगर आपके बाथरूम में बहुत सारा सामान है जो अस्त-व्यस्त पड़ा है तो उसे ऑर्गेनाइज करने के लिए भी आप कुछ सामान ले सकते हैं।
- बाथरूम थ्री शेल्फ ऑर्गेनाइजर
आपको तरह-तरह के ऑर्गेनाइजर्स मिल जाएंगे जो आपकी जरूरत के हिसाब से किसी भी छोटी सी जगह पर फिट हो जाएंगे। अगर बाथरूम की सफाई करना है तो इनसे बेहतर और कुछ नहीं हो सकते हैं। कारण ये है कि इस तरह के ऑर्गेनाइजर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऑर्गेनाइजर्स आपको आराम से 500 रुपए तक में मिल जाएंगे। इनमें कई शेल्फ होती हैं जो आप अलग-अलग तरह का सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ऑटोमैटिक परफ्यूम डिफ्यूजर
आप अपने बाथरूम के लिए 500 रुपए तक की रेंज में ऑटोमैटिक परफ्यूम डिफ्यूजर भी ले सकते हैं। अगर आपके बाथरूम में बदबू आती है तब तो ये परफ्यूम बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। बाथरूम के लिए हमेशा नॉन इलेक्ट्रिक बैटरी डिफ्यूजर ही लें। ऐसे में शॉक लगने का खतरा नहीं होगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों