गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अलग रंगों की चूड़ियां क्यों पहनती हैं दुल्हनें

देश के हर राज्य में दुल्हनें शादी पर अलग-अलग रंग की चूड़ियां पहनती हैं। आप भी इसके मायने के बारे में जानिए।

indian brides for marriage

बिना सोलह श्रृंगार के किसी भी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा ही माना जाता है। हिंदू शादियों में सोलह श्रृंगार महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें चूड़ियां भी शामिल हैं। यही कारण है कि अपनी शादी के मौके पर दुल्हन को सुंदर-सुंदर चूड़ियां पहनाई जाती हैं। इसी क्रम में भारत के प्रत्येक राज्य में दुल्हन को शादी पर अलग-अलग रंग की चूड़ियां पहनाने की रस्म होती है। तो इस आर्टिकल के जरिए आप भी जानिए कि आखिर हर राज्य में दुल्हन को शादी वाले दिन कौन से रंग की चूड़ियां पहनाई जाती हैं और इसका क्या महत्व है।

महाराष्ट्रीयन दुल्हन पहनती हैं ये चूड़ियां

Maharashtrian bride

अगर आपने कभी महाराष्ट्रीयन शादी अटेंड की है तो आपने दुल्हन के हाथों में ढेर सारी हरी चूड़ियां देखी होंगी। महाराष्ट्रीयन दुल्हनें हरी रंग की चूड़ियां इसलिए पहनती हैं क्योंकि ये हरा रंग शुभ माना जाता है। माना जाता है कि दुल्हन को हरी रंग की चूड़ियां बुरी नजर से बचाती हैं।

सिख दुल्हनों की पहली पसंद है चूड़ा

Sikh Bride

चूड़ा सिख दुल्हनों के लिए पहनना जरूरी होता है। यही कारण होता है कि उनका चूड़ा हमेशा दिल के करीब होता है। चूड़े में लाल और सफ़ेद रंग की चूड़ियां लगाई जाती हैं। मालूम हो, सिख परंपरा का चूड़ा एक अहम हिस्सा होता है। चूंकि लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए चूड़े में लाल रंग को शामिल किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें:जानें क्या रहा है चूड़ियों का इतिहास

जानिए गुजराती दुल्हन की पसंद

Gujarati bride

शादी के बाद गुजराती दुल्हनें हरे, लाल और नीले रंग की चूड़ियां पहनती हैं। इन चूड़ियों पर खूबसूरत और शानदार काम किया गया होता है। दुल्हन की मां उसे नए सफ़र की शुरुआत के लिए एक लकी टोकन के तौर पर देती है। यह न सिर्फ शुभ माना जाता है बल्कि ये मां-बेटी के प्यार भरे रिश्ते को भी दर्शाता है।

मलयाली दुल्हनें क्या पहनती हैं?

Malyali Bride

अपनी शादी के दिन मलयाली दुल्हनें बहुत अधिक सोना पहनती हैं, जिसकी वजह से मलयाली शादियों के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। यही कारण है कि आपको मलयाली दुल्हने शादी के मौके पर चूड़ियों के साथ सोने के कड़े जरूर पहने हुए नजर आएंगी। हालांकि, ये कड़े भी उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ते।

कर्नाटक की दुल्हन

Karnataka bride

कर्नाटक में होने वाली शादियों में दुल्हनें सिंपल कांच और सोने की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन पहने हुए नजर आती हैं। आमतौर पर उनके द्वारा पहनी गई कांच की चूड़ियां गहरे रंग की होती हैं, जिसके साथ कई दुल्हनें सोने के कड़े भी पहनती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:जल्द ही शादी होने वाली है तो अपना ब्राइडल लुक चुनने के लिए अपनाएं ये टिप्स

राजस्थान की दुल्हन

चूड़ियों की बात हो और राजस्थान जैसा राज्य पीछे रह जाए तो ऐसा हो सकता। दरअसल, चूड़ियों के लिए राजस्थान काफी फेमस है। अपनी शादी का चूड़ा बनाने के लिए यहां दुल्हनें रंग-बिरंगी चूड़ियों का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें लेहरिया का काम किया गया होता है। इन चूड़ियों को लाख से बनाया जाता है।

बंगाली दुल्हन पहनती हैं लाल और सफेद चूड़ियां

बंगाल में मूंगा और खोल की चूड़ियां शादी के मौके पर पहनने का चलन है, जिन्हें शाखा पोला के नाम से जाना जाता है। विवाहित बंगाली महिलाओं के जीवन में लाल और सफेद चूड़ियां बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा इस बारे में हमें बताना ना भूलें।

Recommended Video

Image Credit: Pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP