एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मतलब क्या होता है? इसे लेकर अधिकतर फिजिकल रिलेशनशिप को देखा जाता है, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि फिजिकल रिलेशनशिप ही सब कुछ हो। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भारतीय कानून संहिता में बहुत से नियम और कायदे बताए गए हैं और अब अडल्ट्री लॉ पर भी बहुत बातें हो चुकी हैं, लेकिन अगर इस इक्वेशन से हम फिजिकल रिलेशनशिप को हटा दें तो किस तरह के अफेयर हो सकते हैं?
साइकोलॉजी की बात करें तो बहुत सारी चीज़ें इसमें शामिल हो सकती हैं। मानसिक तौर पर भी धोखा मिलना आसान नहीं है। फिजिकल रिलेशनशिप तो कई बार पति-पत्नी के बीच भी नहीं होती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके बीच कोई रिश्ता ही नहीं। यहां मैं साइकोलॉजी के हिसाब से अफेयर्स की बात कर रही हूं और अपनी राय भी दे रही हूं।
किसी से इमोशनल रिश्ता बनाए रखना और अपने पार्टनर से उखड़े-उखड़े रहना गलत है। देखा जाए तो कई ऐसे लोग होते हैं जो अपने इमोशनल अफेयर को छुपाते हैं और शादी के कुछ समय बाद ही किसी और को अपनी परेशानियां बताना शुरू कर देते हैं। इसे रिश्ते के टूटने की शुरुआत कहा जाए तो गलत नहीं होता। अगर आप अपनी इमोशनल जरूरतें किसी और के साथ शेयर कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ बेरुखी अनजाने में ही होने लगेगी।
मैं ये नहीं कह रही कि हर मामले में ये गलत ही होता है। कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनमें शादी अझेल होने लगती है और अपनी परेशानी किसी और को बताना जरूरी हो जाता है, लेकिन हमेशा ऐसा करना सही नहीं। किसी से इमोशनली कनेक्ट करना और किसी की ओर इमोशनली आकर्षित होना दोनों ही अलग बातें हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पति का चल रहा है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, तो इन तरीकों से बचाएं अपना रिश्ता
पत्नी तो ठीक है, लेकिन बेस्ट फ्रेंड (बेस्ट फ्रेंड के साथ सुधारें रिश्ते) के साथ समय ज्यादा बिताना अच्छा लगता है। एक्स्ट्रा अटैचमेंट वाला अफेयर भी खराब है क्योंकि आप अपने पार्टनर का समय उसे तो दे ही नहीं रहे हैं। आप अपना समय दोस्तों के साथ ज्यादा बिता रहे हैं। ठीक है अपनी पर्सनल लाइफ सबके लिए जरूरी होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पार्टनर को समय देने के बदले आप हमेशा यही चुनें। ऐसे में आप अटैचमेंट वाला अफेयर शुरू कर देते हैं। ऐसे अधिकतर मामलों में बेस्ट फ्रेंड अपोजिट सेक्स वाले होते हैं।
एक्स्ट्रा अटैचमेंट करना सही नहीं है और आपको ये बात समझनी चाहिए कि पार्टनर भी आपका अफेक्शन डिजर्व करता/ करती है।
ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें लगता है कि उन्होंने गलत इंसान से शादी कर ली है और उन्हें किसी और का साथ चाहिए। ऐसे अफेयर में रिलेशनशिप में डेटिंग भी होती है और आप अपने पार्टनर के हमेशा नेग्लेक्ट ही करते/करती हैं। शादी होते हुए किसी और के साथ डेट पर जाना और उन्हें रोमांटिक गिफ्ट देना या उनसे प्यार भरी बातें करना सुनने में भले ही नॉर्मल लगता हो, लेकिन वो एक सक्सेसफुल शादी के लिए सही नहीं है।
मेरा पति या पत्नी किसी और के साथ अफेयर कर रहा है तो मेरे लिए भी यही सही है। कई बार पार्टनर का अफेयर ना होते हुए भी हम पार्टनर को ये समझाने की कोशिश करते हैं कि हम डिजायरेबल हैं और लोग हमें पसंद करते हैं। किसी भी रिश्ते में इस तरह बदले की भावना नहीं होनी चाहिए। इसमें कई बार पार्टनर अपनी शादी तोड़ने के लिए जानबूझकर इस तरह की चीज़ करता है। ये आपके पार्टनर के लिए सही नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मायाजाल में फंसना क्यों है खतरनाक
पत्नी या गर्लफ्रेंड के होते हुए बस किसी को रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए प्रेरित करना और चैट करना शुरू कर देना सही नहीं है। लोगों को ये लगता है कि इससे क्या गलत होगा? वो तो सिर्फ इंटरनेट पर चैटिंग कर रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं आप अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं। हार्मफुल चैटिंग कब सीरियस अफेयर बन जाए इसके बारे में आपको नहीं पता।
यकीन मानिए अफेयर किसी भी तरह का हो वो गलत ही होगा। अगर आप शादी से परेशान भी हैं तो भी उसके बारे में अपने पार्टनर को जरूर बताएं।
कृपया इसे अपने पार्टनर के आधार पर ना सोचें क्योंकि ये मेरी राय है और मैं मानती हूं कि इमोशनल धोखा भी एक तरह का धोखा ही है। आपकी इस मामले में क्या राय है ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।