herzindagi
Tv Actresses Who Romanced With Older Actors

टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने खुद से दुगनी उम्र के एक्टर के साथ पर्दे पर किया रोमांस, देखें लिस्ट

यहां जानें उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपने से उम्र में काफी (कई साल) साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस किया और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।  
Editorial
Updated:- 2021-06-30, 17:21 IST

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी दिलचस्प चीजें देखने को मिलती हैं जिन्हें देखकर कई बार हम हैरान हो जाते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री यह कोई नई बात नहीं है कि किसी एक्ट्रेस ने बड़े उम्र के एक्टर के साथ रोमांस किया हो। बॉलीवुड में यह बहुत कॉमन है। लेकिन, इस मामले में टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं हैं जिन्होंने अपने से कई साल बड़े एक्टर के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। टेलीविजन या फिल्म उद्योग का हिस्सा होने के कारण एक्ट्रेसेस को कई बार ऐसी भूमिकाओं को करना पड़ता है जिसमें उनके को-एक्टर उम्र में उनसे काफी बड़े रहते हैं।

कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो इस तरह के रोल निभाने से बिल्कुल भी नहीं कतराती। यह टीवी इंडस्ट्री के असामान्य कपल्स हैं पर लेकिन यह दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहे हैं। इनमें से कई शोज़ बहुत हिट साबित हुए हैं। आइए जानते हैं उन ऑन स्क्रीन कपल्स के बारे में-

अनुष्का सेन और विकास मनकतला

Anushka Sen and Vikas Manaktala

टीवी शो 'झांसी की रानी' की एक्ट्रेस अनुष्का सेन और एक्टर विकास मनकतला की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस सीरियल में अनुष्का ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है जो लोगों को बेहद पसंद आया है। वह दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। इस शो में एक्टर विकास ने झांसी की रानी के पति राजा गंगाधर राव नेवालकर का रोल प्ले किया है। आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 18 साल का अंतर है। अनुष्का अभी 18 साल की हैं जबकि विकास की उम्र 36 साल है।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन टीवी एक्ट्रेसेस ने नहीं किया बुढ़ापे वाला रोल, शो को कर दिया अलविदा

रीम शेख और सेहबान अजीम

Sehban Azim And Reem Shaikh

मशहूर टीवी शो 'तुझसे है राब्ता' में नज़र आई रीम शेख और सेहबान अजीम की जोड़ी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। रियल लाइफ में इस जोड़ी की उम्र में 17 साल का बड़ा फासला है। आपको बता दें कि रीम जहां 16 साल की हैं वहीं सेहबान अजीम 33 साल के हैं। उम्र के इस अंतर के बावजूद दोनों ने अपने-अपने किरदारों को बहुत अच्छी तरह से निभाया है।

प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय

Priyal Mahajan and Amar Upadhyay

टीवी सीरियल 'मोलक्की' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में अहम भूमिका में एक्ट्रेस प्रियल महाजन और एक्टर अमर उपाध्याय है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार है। आपको बता दें कि प्रियल शो में अमर की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं ,जो उनसे उम्र में काफी छोटी है। इन दोनों एक्टर्स के बीच असल जिंदगी में भी 25 सालों का बड़ा अंतर है। प्रियल जहां केवल 18 साल की हैं वहीं अमर 44 साल के हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- शादी के बाद इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने छोड़ दी एक्टिंग, घर और बच्चों पर कर रही हैं फोकस

अविका गौर और मनीष रायसिंघन

Avika Gor and Manish Raisinghani

'ससुराल सिमर का' टीवी के सबसे फेमस और कामयाब सीरियल्स में से एक है। इस शो में एक्ट्रेस अविका गौर और एक्टर मनीष रायसिंघन की जोड़ी फैन्स के बीच बहुत फेमस हुई थी। लोग इस कपल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी बहुत पसंद करते थे। दोनों कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहें हैं। बता दें कि दोनों के बीच में 17 साल का अंतर है। दोनों के अफेयर की खबरें लगातार आती रही पर इस बात को दोनों ने हमेशा नकारा। साल 2020 में मनीष ने एक्ट्रेस संगीता चौहान से शादी कर ली।

रिया शर्मा और शहीर शेख

shaheer sheikh and rhea sharma

टीवी सीरियल 'ये रिश्ते है प्यार के' के एक्टर शहीर शेख और रिया शर्मा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। सीरियल में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार थी। लेकिन, आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स की उम्र में काफी बड़ा फासला है। शहीर रिया से उम्र में पूरे 12 साल बड़े हैं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रिया ने बताया था कि उन्हें शहीर पर बचपन से ही क्रश था और उनके साथ काम करना एक सपने के पूरे होने जैसा है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।