गर्मियों में ज्यादातर लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं। कूलर लंबे समय से बंद होने के बाद साफ करक भी उसे शुरु किया जाता है तो उससे मछली की बदबू आने लगती हैं। उस मछली की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी होगी। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कूलर के पानी से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकती हैं।
क्यों आती है कूलर से मछली की बदबू
कई लोग कूलर को केवल ऊपर से साफ करते हैं। हालांकि कूलर को समय- समय पर अंदर से भी साफ करना जरूरी है। अगर आप कूलर को अंदर से साफ नहीं करती हैं तो यह अंदर की गंदगी के कारण इससे मछली की बदबू आने लगती हैं।
कैसे करें कूलर को साफ
कूलर से बदबू को निकालने के लिए आपको नीम की पत्तियों को तोड़ना होगा। इस पत्तियों को आप एक छोटी सी पोटली में डालें और फिर इसे कूलर में डाल दें। ऐसा करने से कूलर की बदबू अपने आप गायब हो जाएगी। आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें :कूलर से आ रही है बदबू ? इन आसान तरीके से पाएं निजात
वॉटर टैंक जरूर करें साफ
वॉटर टैंक को खाली करके कूलर की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। इसमें डिटर्जेट डालें और ब्रश की मदद से पूरे कूलर को साफ करें। इसके बाद एक या दो बार पानी से कूलर को धोएं। इसके बाद आपके कूलर से गंदगी निकल जाएगी। इसके साथ ही इससे आनी वाली बदबू भी गायब हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :इस मौसम में कूलर से आने लगी है बदबू तो ऐसे करें देसी जुगाड़
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों