कूलर का इस्तेमाल जो भी लोग करते हैं, वह यह बात जानते होंगे कि कूलर से कभी- कभी गंदी बदबू आने लगती है। यह बदबू इतना खराब होती है कि आपको ऐसा महसूस होने लगता है, कि आप अपने घर में नहीं बल्कि मछली बाजार में रह रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा शर्मिंदगी तब महसूस होती है, जब आपके घर में कोई मेहमान आया हो।
कई लोग अपने कूलर में दिन में दो बार पानी बदलते हैं। कई लोग अपने कूलर में परफ्यूम का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी बदबू कम नहीं होती है। इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ घरेलू तरकीब बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने कूलर में आने वाली बदबू से निजात पा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-अगर खरीदना है कूलर तो ध्यान रखें ये 10 बातें
कूलर में पानी बदलते रहे
कूलर की बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको पानी हर दूसरे दिन बदलना होगा। कूलर में पहले का बचा हुआ पानी को निकाल दें। उसके बाद ही दूसरे पानी को भरें। जिससे पानी में बदबू नहीं आएगी।
इसे जरूर पढ़ें-कूलर देगा ठंडी हवा फॉलो करें ये हैक्स
दिखाएं धूप
कूलर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने कूलर को हफ्ते में एक बार धूप में रखना होगा। कूलर के सभी साइट्स की प्लेट को निकाल दें, और फिर उसे धूप में रखें। जिससे इसका पानी सूख जाएगा। ऐसा करने से उसमें लगे हुए फंगस और बदबू दोनों ही हट जाएंगे।
कूलर को करें साफ
कम से कम सप्ताह में एक दिन आपको अपने कूलर की अच्छे से सफाई करनी ही होगी। कूलर के साइड में लगे उन प्लेट्स को निकाले। और कूलर को साफ पानी से अच्छे से धो दे। फिर उस कूलर में नया साफ पानी डालें। ऐसा करने से आपके कूलर की बदबू आसानी से चली जाएगी।
नेचुरल परफ्यूम इस्तेमाल करें
मार्केट में मिलने वाला परफ्यूम ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। ऐसे में आपको नेचुरल परफ्यूम ही अपने कूलर में डालना चाहिए। इसके लिए आपको गुलाब का इस्तेमाल करके परफ्यूम घर पर ही बनाना होगा। उस परफ्यूम को अपने कूलर में डाल दें। परफ्यूम की खुशबू बची हुई गंदगी को भी खत्म कर देगा।
अगर आपके भी घर के कूलर से आती है बदबू। तो इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी घर के कूलर की बदबू से बच सकते हैं।
आपको कैसा लगा ये हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों