बारिश के मौसम में लंबे जाम से बचाएंगे ये स्मार्ट ट्रिक्स, फोन की इन सेटिंग्स से नहीं रहेगी भीगने का टेंशन

Smartphone Settings to Avoid Traffic Jam in Rain: कैसा होगा अगर आप अचानक घर से निकलते ही बारिश और भारी ट्राफिक जाम में फंस जाएं? ऐसी कंडीशन से बचने के लिए आपको अपने फोन में कुछ ऐप्स जरूर रखने चाहिए, जो आपको बारिश और मौसम का सही अपडेट देते रहें। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-04, 13:31 IST
Smartphone Settings to Avoid Traffic Jam in Rain

How to Avoid Traffic Jams in Rain: केरल में मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी है। दिल्ली एनसीआर में भी मौसम करवट लेने लगा है। पिछले कुछ वक्त से भारी बारिश और तूफान आ रहा है। अचानक ही मौसम का मिजाज बदलता है और तूफानी बारिश होने लगती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है। मानसून अपने तय समय से पहले ही आ चुका है। दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार आंधी-तूफान आ रहे हैं।

आंधी-तूफान की वजह से लोगों के हताहत होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अपना बचाव करना बहुत ही जरूरी है। फोन में कुछ सेटिंग्स और ऐप्लिकेशन्स के जरिए आप खुद को आंधी-तूफान में फंसने से बचा सकते हैं। इससे आप ट्राफिक में फंसने से भी बच सकते हैं। आइए जानें, आंधी-तूफान और बारिश के अपडेट के लिए कौन-से ऐप्स डाउनलोड करें?

लोकेशन सर्विस ऑन करें

turn on location service

खराब मौसम में हमेशा अपनी लोकेशन सर्विस ऑन रखें। लोकेशन सर्विस को ऑन रखने से फोन में इनबिल्ट वेदर या मौसम ऐप आपको खराब मौसम की जानकारी दे सकते हैं। इनकी मदद से आप घर से निकलने से पहले किसी भी जगह के मौसम की सही जानकारी पा सकते हैं।

इनबिल्ट मौसम ऐप का करें इस्तेमाल

iOS हो या Android सभी फोन में मौसम की जानकारी इनबिल्ट होती है। इस ऐप की मदद से आप मौसम को लेकर अप टू डेट रहेंगे। इन ऐप्स के जरिए आपको आने वाले अगले 7 दिनों के मौसम की भी जानकारी मिल सकती है। इससे आप अचानक आने वाले बारिश-तूफान की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे ऐप्स के नोटिफिकेश ऑन रहे, ताकि आपको अपडेट्स मिलते रहें।

सरकार का मौसम ऐप इंस्टॉल करें

Install the government's weather app

भारत सरकार के IMD विभाग ने इस ऐप को बनाया है। इससे आपको रियलटाइम मौसम का अपडेट मिलता रहेगा। इससे आपको तापमान, नमी, हवा की गति, बारिश की स्थिति का पता लगेगा। इस ऐप पर आपको भारी बारिश, तूफान, गर्मी की लहर, ओले गिरने की संभावना की भी जानकारी मिल सकती है। इसके अलर्ट IMD के रडार सिस्टम से जारी होते हैं। ऐसे में इसकी जानकारी काफी सटीक होती है।

Google से मिलेगी मौसम की जानकारी

फोन में गूगल ऐप से जुड़ी सेटिंग्स या नोटिफिकेशन ऑन रखें। इससे आपको खराब मौसम की जानकारी भी मिलती रहेगी। इससे आपको खराब मौसम वाली लोकेशन का भी पता लग सकता है।

यह भी देखें- आंधी-तूफान के बीच फंस जाएं तो करें ये काम, जरा-सी सावधानी से बच सकती है आपकी जान!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP