होली भले ही 25 मार्च को है, लेकिन इसका उत्साह अभी से लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। ऑफिस, स्कूल और मार्केट रंग-बिरंगे सजावट से सज चुके हैं। लोगों ने होली की पार्टी के लिए सभी तैयारियां कर ली है। होली के लिए लोगों ने जगह और कपड़ों का भी सिलेक्शन कर लिया है। लेकिन क्या आपने अपनी जरूरी चीजों का ख्याल रखने के बारे में सोचा।
अक्सर होली खेलते हुए लोग अपना फोन, स्मार्टवॉच और पैसों जैसी चीजों का ख्याल नहीं रखते। होली पर जैसे ही आपका दोस्त आपको देखेगा, वह आपके ऊपर बिना सोचे-समझे पानी और रंग फेंक देगा। आपको अपना कीमती सामान बचाने का मौका भी नहीं मिल पाएगा।
इसलिए इस बार की होली में आपका कोई भी जरूरी सामान खराब न हो, इसकी तैयारी हमने की है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप होली पर अपनी जरूरी चीजों को खराब होने से बचा सकते हैं।
वाटरप्रूफ जिप लॉक बैग का उपयोग करें (Waterproof Zip Lock Bags)
ये एक ऐसा बैग है, जिसमें आप अपनी जरूरी चीजों को रख सकते हैं। इससे आपका जरूरी भीगेगा नहीं। यह प्लास्टिक होता है। इसमें आप अपना फोन रखकर यूज भी कर सकते हैं। ज़िप लॉक बैग के ऊपर से टच स्क्रीन यूज किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप फोन पर बात कर रहे हैं और किसी ने आप पर पानी डाल दिया, तो फोन भीगने से बच जाएगा।
टेप से बचा सकते हैं फोन
अगर आप होली पर अपने फोन को भीगने से बचाना चाहते हैं, तो टेप लगा सकते हैं। फोन के चारों तरफ जहां से कवर बंद होता है, साथ ही फोन के जैक को टेब से कवर कर दें। इससे न ही फोन में पानी जाएगा और न ही फोन खराब होगा।
इसे भी पढ़ें-इस होली इन 3 चीजों की मदद से करें घर की सजावट
पॉलीथिन का इस्तेमाल करें
अगर आपका बजट कम है, तो सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है, अपनी जरूरी चीजों को पॉलीथिन में रखकर गांठ बांध दें। इसके लिए न आपको किसी खर्चे की जरूरत है और न ही ज्यादा सोचने की।
इसे भी पढ़ें-Holi 2021: होली के लिए घर सजाने की आसान टिप्स
लंच बॉक्स का यूज करें
अगर आप ऑफिस गए हैं और अचानक आपका दोस्तों के साथ होली खेलने का प्लान बन गया है, तो आप अपनी जरूरी चीजों को अपने लंच बॉक्स में संभाल कर रख सकते हैं। (इन खराब चीजों से सजाएं होली पर अपना घर)
कपड़ों के बैग में इस तरह संभाले अपना कीमती सामान
अगर आपका ऑफिस बैग कपड़े का है और आपको डर है कि कोई आपके ऊपर पानी न फेंक दें, तो इसके लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए या तो आप अपने पूरे बैग को पॉलीथीन से कवर कर दें। अगर आपके पास पॉलीथिन नहीं है, तो आप अपनी जरूरी चीजों को बैग में सभी सामान की नीचे रखें। इससे पानी अगर पड़ेगा तो ऊपर के सामान पर जाएगा और आपकी जरूरी चीजों को नुकसान नहीं होगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik ,Amazone
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों