बेबी रूम को कुछ इस तरह आर्गेनाइज कर सकता है शू आर्गेनाइजर

अगर आप चाहें तो शू आर्गेनाइजर की मदद से भी बेबी रूम को बेहद आसानी से आर्गेनाइज कर सकती हैं। 

Baby Room Organizing tips

अगर कोई आपसे पूछे कि शू आर्गेनाइजर की मदद से आप सबसे पहले क्या करेंगे तो शायद आपका जवाब हो कि जूते रखेंगे। जी हां, जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है। शू आर्गेनाइजर को मुख्य रूप से घर में फैले जूतों को आर्गेनाइज करने के लिए बनाया गया है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार इसका इस्तेमाल एक ही तरह से हो। दरअसल, शू आर्गेनाइजर एक मल्टीपर्पस प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल आप पूरे घर में कई अलग-अलग तरीकों से कर सकती हैं।

खासतौर से, अगर आपके घर में बच्चे हैं तो ऐसे में अक्सर उनका कमरा फैला ही रहता होगा। लेकिन अगर आप उनके कमरे को एक आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना चाहती हैं तो शू आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। शू आर्गेनाइजर आपके बच्चे के पूरे कमरे का मेकओवर कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम बेबी रूम को शू आर्गेनाइजर की मदद से आर्गेनाइज करने के कुछ आइडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

रखें टॉयज

home organizing ideas and tips

बच्चों को हमेशा से ही टॉयज से खेलना पसंद होता है और उसके जन्म के साथ ही कई तरह के टॉयज उसे उपहार में मिलने शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं, पैरेंट्स भी बच्चे के लिए तरह-तरह के टॉयज लेकर आते हैं, जो अक्सर बेड पर ही बिखरे रहते हैं। लेकिन अगर आप इन बिखरे हुए टॉयज को समेटना चाहती हैं तो शू आर्गेनाइजर की मदद लें। बच्चे के स्टफ टॉयज से लेकर प्लास्टिक के टॉयज को शू आर्गेनाइजर में रखा जा सकता है। चूंकि इन्हें दरवाजे के पीछे हैंग किया जाता है, इसलिए यह बहुत अधिक स्पेस भी नहीं लेते हैं।

इसे भी पढ़ें-बेबी बॉटल्स को आर्गेनाइज करना होगा आसान, यहां से लें टिप्स

डायपर को करें आर्गेनाइज

अगर आप बच्चे के डायपर से लेकर नैपकिन आदि को कमरे में एक आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना चाहती हैं तो ऐसे में शू आर्गेनाइजर की मदद लेना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। दरअसल, डायपर आदि डेली यूज आइटम हैं, लेकिन इसे कैबिनेट में रखने से काफी सारा स्पेस यूं ही वेस्ट हो जाता है। जबकि आप शू आर्गेनाइजर को कमरे के दरवाजे पर हैंग कर सकती हैं। शू आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करने का एक लाभ यह भी है कि इसमें आप एक साथ कई डायपर को आसानी से रख सकती हैं।

करें कपड़े हैंग

hanging ideas

छोटे बच्चों के साथ अतिरिक्त कपड़ों की जरूरत होती है। कई बार बच्चे कपड़े गीले कर लेते हैं या फिर गंदे कर लेते हैं और फिर कपड़े बदलने की जरूरत पड़ती है। लेकिन बार-बार कैबिनेट आर्गेनाइज करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में बच्चे के डेली यूज के कपड़ों को आर्गेनाइज करने के लिए शू-आर्गेनाइजर की मदद ली जा सकती है। खासतौर से, अगर आप वर्किंग हैं तो आपको दरवाजे पर शू आर्गेनाइजर हैंग करके उसमें बच्चे के कपड़ों के अलावा बिब आदि को भी अवश्य रखना चाहिए। इससे घर के अन्य सदस्यों को आपके काम पर जाने के बाद भी कोई परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें-बच्चे ने चलना कर दिया है शुरू तो इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल

रखें बेबी बॉटल्स

छोटे बच्चों के लिए मदर्स अक्सर दो तीन या उससे भी अधिक बॉटल्स को खरीदती हैं, लेकिन उसे आर्गेनाइज करके नहीं रखती हैं। बेबी बॉटल्स किचन से लेकर बेडरूम में ऐसे ही रखी रहती हैं। अगर आप इसे एक आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप शू आर्गेनाइजर की एक रैक में उसे रख सकती हैं। अगर आपका शू आर्गेनाइजर साइज में बिग है तो यह बेबी आइटम्स को आर्गेनाइज करने व स्टोर करने के लिए वन स्टॉप प्लेस बन सकता है।

तो अब आप शू आर्गेनाइजर का इस्तेमाल बेबी के रूम में किस तरह करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- extraspace, decoist, thespruce,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP