herzindagi
baby to burp after feeding

दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार दिलाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

बच्चे को फीड करवाने के बाद डकार दिलाना बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए आप इन आसान तरीकों को अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-05-25, 19:20 IST

छोटे बच्चों को बहुत अधिक केयर की जरूरत होती है। आमतौर पर यह माना जाता है कि सिर्फ न्यूबॉर्न को मां का दूध पिलाने से ही उसकी सभी जरूरतों की पूर्ति हो जाती है। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मां का दूध बच्चे के लिए आवश्यक है, लेकिन दूध पिलाने के बाद उसे डकार दिलवाना भी उतना ही जरूरी होता है। दरअसल, मां का फीड या फिर बोतल का फीड लेते समय बच्चे के पेट में बहुत हवा चली जाती है, जिसे डकार दिलवाकर उस हवा को बाहर निकाला जा सकता है।

अगर बच्चे को फीड कराने के बाद डकार ना दिलाई जाए, तो इससे बच्चे के पेट में गैस बनने लगती है, जिससे उसके पेट में दर्द, असहजता व अन्य कई समस्याएं होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेबी को फीड करवाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

फीड के बीच में दिलाएं डकार

baby feeding ()

अगर फीड लेते हुए बच्चा नींद में है, तो यह संभव है कि बच्चा जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन कर लें। जिससे उनके पेट में गैस की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि बच्चे को रात में या उनके सोते समय फीड के बीच में ही डकार दिलवाई जाए। इसके लिए आप इस तरीके को अपनाएं।

आपको बस इतना करना है कि आप बच्चे को सिर्फ एक साइड से फीड करवाने के स्थान पर दोनों साइड से फीड करवाएं। इतना ही नहीं, जब आप साइड स्विच करें तो बच्चे को गोद में लेटकर उसकी पीठ को हल्का थपथपाएं। इससे बच्चा अच्छे से डकार ले लेगा और फिर आप उसे दूसरी साइड से फीड करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-बच्चे के लिए फीडिंग बोतल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

कंधे की मदद से दिलाएं डकार

baby to burp tips

यह एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से बच्चे को आसानी से डकार दिलाई जा सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि आप बच्चे को फीड करवाने के बाद धीरे-धीरे उन्हें अपने कंधे से लगाएं। (नई मां के लिए मुश्किल होती है ब्रेस्टफीडिंग, इस गाइड की मदद से हो सकती है आसान) इस स्थिति में आपके कंधे का दबाव उनके पेट पर दबाव डालता है। अब आप बच्चे की पीठ को हल्का थपथपाएं, जिससे गैस निकल जाती है। यदि आपका शिशु डकार लेते समय थोड़ा दूध भी निकालता है, तो अपने कंधे पर पहले एक कपड़ा रखें।

सीने से लगाकर दिलाएं डकार

अगर आप सोफे या काउच पर बैठी हैं तो यह तरीका अपनाकर बच्चे को डकार दिलवा सकती हैं। इसके लिए आप बच्चे को फीड करवाने के बाद उसे धीरे से अपने सीने से लगाएं। अमूमन इस स्थिति में बच्चे अपने पैरों को मोड़ लेते हैं। ध्यान दें कि इस दौरान आप अपने एक हाथ की मदद बच्चे के सिर को सपोर्ट करना ना भूलें। अब आप उनकी पीठ को हल्का थपथपाकर डकार दिलाएं। (10 बेबी केयर प्रोडक्ट्स)

हाथों पर लिटाकर दिलाएं डकार

feeding tips

इस तरीके को अपनाने के लिए आप बच्चे को फीड करने के बाद आप बच्चे को अपने आर्म पर 45 डिग्री पर लेटाएं। ऐसा करने से आपके आर्म का दबाव उनके पेट पर पड़ेगा। अपनी कोहनी के मोड़ में उनके सिर को सहारा दें। उनके पैर आपकी बांह के दोनों ओर लटक सकते हैं। अब आप धीरे से उनकी पीठ को तब तक थपथपा सकते हैं जब तक कि वे डकार न लें। इस पोजीशन में आप बैठकर या खड़े होकर बच्चे को डकार दिलवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-जल्‍द ही मम्‍मी बनने वाली हैं तो जरूर अपनाएं ये 6 बेबी केयर टिप्‍स

तो अब जब भी आप बेबी को फीड करवाएं, तो उसके बाद इन टिप्स को फॉलो करके उसे डकार दिलाना ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।